फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro fare can be increase, DMRC calls meeting

बुधवार से महंगा हो जाएगा मेट्रो का सफर, ये होंगी बढ़ी कीमतें

Mon, 08 May 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 May 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
delhi metro fare can be increase, DMRC calls meeting
delhi metro

दिल्ली मेट्रो का सफर बुधवार से खर्चीला हो जाएगा। दरअसल डीएमआरसी ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में मेट्रो किराया समिति की सिफारिशों में लागू करने का निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन


अब दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 8 रुपए की जगह 10 रुपए होगा, जबकि अधिकतम किराया 30 की जगह 50 रुपए हो जाएगा। मेट्रो से जुड़े एक सूत्र ने बढ़े क‌िराए की पुष्ट‌ि करते हुए बताया क‌ि इस मामले में औपचार‌िक नोट‌िफ‌िकेशन मंगलवार को जारी होगा और बढ़े हुए क‌िराए बुधवार से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन

     
बता दें क‌ि मेट्रो किराया बढ़ोत्तरी को लेकर एफएफसी ने बीते साल ही अपनी सिफारिश भेज चुकी है। जिसमें न्यूनतम किराया 8 से 10 रुपये जबकि अधिकतम किराया 30 से 50 रुपये करने की सिफारिश की गई है। इससे पहले बोर्ड की  बैठकों में बीते नवंबर से चर्चा होती रही लेकिन अंतिम मुहर नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी दो बार अंतिम समय में बोर्ड की बैठकें रद्द हो गई है। मगर अब नगर निगम चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार को होने वाली बैठक में इसपर मुहर लगना लगभग तय है। हालांकि यह कब लागू होगा इसपर आखिरी फैसला दिल्ली मेट्रो खुद लेगी। आखिरी बार सितंबर 2009 में किराये में बढ़ोत्तरी हुई थी।  
  
किराया बढ़ोत्तरी के अलावा भी किराया निर्धारण समिति ने अलग-अलग सिफारिशे दी है जिससे मेट्रो का राजस्व बढ़ाया जा सके। जिसमें ऑफ पीक ऑवर, रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन किराए में विशेष छूट, रष्ट्रीय अवकाश (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती) और रविवार को यात्रा करने वाले यात्रियों को किराये में 20 से 50 फीसदी तक की छूट। 

इस बार आठ साल बाद किराया बढ़ाया जाएगा। आगे ऐसी दिक्कत ना हो समिति ने जनवरी 2019 से हर साल किराया बढ़ाने की सिफारिश की है।

मेट्रो की लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर ई-रिक्शा पॉलिसी का ब्रेक

delhi metro fare can be increase, DMRC calls meeting
DELHI METRO

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की मेट्रो स्टेशन से लास्ट माइल कनेेक्टिविटी देने की योजना पर सरकार की ई-रिक्शा पॉलिसी ने ब्रेक लगा दिया है। डीएमआरसी ने दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो स्टेशनों से ई-रिक्शा चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए इच्छुक कंपनियों ने न्योता भेजा था। उसमें कंपनियों को कम से कम 100 ई-रिक्शा के साथ आने की शर्त रखी गई थी।

डीएमआरसी के पास दो-तीन कंपनियों ने ई-रिक्शा चलाने की इच्छा जताई है। मगर दिल्ली में ई-रिक्शा पॉलिसी में एक व्यक्ति एक ई-रिक्शा का कानून है। कोई भी व्यक्ति या कंपनी एक से अधिक ई-रिक्शा का परमिट नहीं ले सकता। ऐसे में एक कंपनी का 100 ई-रिक्शा के साथ आना मुश्किल है। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कंपनियों ने उनके सामने प्रस्ताव रखा है। मगर एक व्यक्ति एक ई-रिक्शा की पॉलिसी के चलते यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। मेट्रो इस समस्या का विकल्प तलाशने में जुटी है।

बताते चलें कि 3 मई को मेट्रो फाउंडेशन डे पर आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मेट्रो को लास्ट माइल कनेक्टविटी पर काम करने को कहा था। जिससे लोग व्यक्तिगत वाहन छोड़कर ज्यादा से ज्यादा इसका प्रयोग करें। साथ ही स्टेशनों के बाहर वाहनों की कतारों को भी खत्म किया जा सके।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed