फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro customer satisfaction survey passengers share their experiences services will be better

दिल्ली मेट्रो होगी और बेहतर: यात्री साझा करें अनुभव, ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में लें हिस्सा, बताएं- सफर में क्या है कमी?

Sun, 27 Mar 2022 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 07:41 PM IST
सार

सर्वेक्षण का उद्देश्य मेट्रो परिचालन और सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में यात्रियों से सुझाव और अनुभवों को हासिल करना है। इसका इस्तेमाल सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए किया जाएगा ताकि यात्रियों को मेट्रो में सफर में और सुखद यात्रा का अहसास हो सके।
 

विज्ञापन
delhi metro customer satisfaction survey passengers share their experiences services will be better
delhi metro - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेट्रो में सफर के दौरान अपने अनुभवों को यात्री साझा कर सकेंगे। मेट्रो तक पहुंच, सफर में परेशानी का भी जिक्र कर सकेंगे। इसके बाद यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर दिल्ली मेट्रो अपनी सुविधाओं में बदलाव करेगी। सोमवार से लंदन की संस्था ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर (टीसीएस) की ओर से ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। यह एक मई तक चलेगा। 

विज्ञापन


सर्वेक्षण का उद्देश्य मेट्रो परिचालन और सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में यात्रियों से सुझाव और अनुभवों को हासिल करना है। इसका इस्तेमाल सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए किया जाएगा ताकि यात्रियों को मेट्रो में सफर में और सुखद यात्रा का अहसास हो सके।
विज्ञापन


इस सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीईएलएचआईमेट्रोरेल.कॉम पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन सर्वेक्षण में शामिल कर सकते हैं। सर्वेक्षण फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसमें मेट्रो की उपलब्धता, पहुंच, सहूलियत, विश्वसनीयता, ग्राहक सेवा, सुख सुविधाएं, भीड़भाड़, सुरक्षा और संतुष्टि के बारे में यात्री अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस सर्वेक्षण के परिणाम से कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य में और बेहतर व गुणात्मक सेवाएं यात्रियों को मुहैया की जा सकेंगी। उनके सुझाव और अनुभवों के आधार पर जरूरी बदलाव भी किए जाएंगे, ताकि सफर के दौरान मेट्रो में विश्व स्तरीय परिवहन सुविधा का अहसास हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed