फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro blue line technical glitches in morning later services resumed travelers face problem

दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर तकनीकी समस्या के कारण सेवाओं में कुछ देर का विलंब

Fri, 09 Jul 2021 03:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Jul 2021 03:24 PM IST
सार

डीएमआरसी की ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका को नोएडा के ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’ स्टेशन से जोड़ती है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, द्वारका सेक्टर-21 से राजेंद्र प्लेस के बीच सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं।

विज्ञापन
Delhi metro blue line technical glitches in morning later services resumed travelers face problem
delhi metro - फोटो : कुमार संजय

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ‘ब्लू लाइन’ पर शुक्रवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ। इस घटना की जानकारी डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। इस कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी करनी पड़ी। यह परेशानी तब और बढ़ गई जब पहले से ही यात्रियों को 50 फीसदी सीट क्षमता की बाध्यता के चलते लंबी लाइनों में लगना पड़ता है।
विज्ञापन


डीएमआरसी की ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका को नोएडा के ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’ स्टेशन से जोड़ती है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, द्वारका सेक्टर-21 से राजेंद्र प्लेस के बीच सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य रहीं।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विलंब तकनीकी की समस्या के कारण हुआ, जिसे दूर कर दिया गया है। डीएमआसी ने करीब 35 मिनट बाद एक अन्य ट्वीट में कहा, ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह ‘ग्रीन लाइन’ पर थोड़ी के लिए सेवाओं में विलंब हुआ था, लेकिन तुरंत ही उस समस्या को दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed