फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro affected for over one hour on violet line due to technical fault

दिल्ली: वॉयलट लाइन पर डेढ़ घंटे तक प्रभावति रही मेट्रो सेवा, यात्री होते रहे परेशान

Sun, 20 Oct 2019 06:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 20 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro affected for over one hour on violet line due to technical fault
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो की वॉयलट लाइन में रविवार सुबह के वक्त आई तकनीकी खराबी की वजह से बदरपुर बॉर्डर-कश्मीरी गेट के बीच यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेट्रो रुक-रुककर चली। कहीं धीमी रफ्तार तो कई बार गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाले अधिक समय की वजह से यात्रियों की परेशानी इस दौरान बनी रही।

विज्ञापन


हाफ मैराथन की वजह से रविवार तड़के चार बजे से ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर सभी स्टेशनों से मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। यात्रियों को सुबह के वक्त मेट्रो का संचालन होने की वजह से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन सुबह 9.50 बजे अचानक मेट्रो की रफ्तार धीमी हुई, फिर शुरू हुआ परेशानियों का सिलसिला। हालांकि सेवा पूरी तरह करीब डेढ़ घंटे (11.27 बजे) बाद फिर से सामान्य हुई।
विज्ञापन


रविवार को मेट्रो के संचालन में देरी पर यात्रियों ने कई प्रतिक्रियाएं देते हुए सेवाएं और दुरुस्त करने की सलाह दी। एक यात्री ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि रविवार को भी ऐसी स्थिति रही तो अन्य दिनों में क्या हाल रहेगा। एक यात्री ने मेट्रो सेवा के बारे में कहा कि सेवा में असुविधा के लिए कब तक खेद जताते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed