{"_id":"6136fd35be624453b749dc85","slug":"delhi-metro-administration-is-getting-all-its-escalators-done-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों में नहीं टूटेगी सांस, ठीक होंगे एस्कलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों में नहीं टूटेगी सांस, ठीक होंगे एस्कलेटर
Tue, 07 Sep 2021 11:18 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:18 AM IST
सार
कोरोना काल में लोगों को अमूमन होती सांस की दिक्कत, सहूलियत के लिए अब मेट्रो प्रशासन अपने सभी एस्कलेटर को करवा रहा ठीक।
विज्ञापन
एस्कलेटर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो स्टेशनों पर बंद एस्कलेटर्स को दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। मेट्रो में फिलहाल खड़े होकर सफर की इजाजत न होने की वजह से अधिकतर यात्री एस्केलटर का इस्तेमाल करना चाहते हैं। खराब होने से यात्रियों को कई बार सफर के लिए इंतजार करना पड़ता है। कोरोना निगेटिव होने के बाद सांस फूलने की शिकायत होने पर अधिकतर यात्री सीढ़ियों के बजाय एस्कलेटर पर सफर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी के स्टेशनों पर फिलहाल एक हजार से अधिक एस्कलेटर्स लगे हैं। मगर अभी भी कुछ स्टेशनों के एस्कलेटर खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में मेट्रो सेवाएं बंद रही थी। इस दौरान भी बंद पड़े एस्कलेटर ठीक नहीं किए जा सके। मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ने से एस्कलेटर का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। कोरोना संक्रमित अधिकतर यात्री
विज्ञापन
सीढ़ियों का इसलिए इस्तेमाल नहीं करते ताकि सांस न फूले। अगर एस्कलेटर खराब हो तो उनकी परेशानी और भी बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया पर एक यात्री ने कश्मीरी गेट और हौज खास मेट्रो स्टेशन पर एस्कलेटर बंद होने की शिकायत दी थी। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने इसे जल्द से जल्द दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं। औसतन करीब 10 फीसदी एस्कलेटर खराबनिते हैं। डीएमआरसी ने इसे दुरस्त करना शुरू कर दिया है ताकि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
ग्रीन लाइन पर करीब एक घंटे तक प्रभावित रही मेट्रो सेवा
ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाएं करीब एक घंटे तक प्रभावित रहीं। इस दौरान इंद्रलोक/कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। डीएमआरसी का कहना है कि मेंटीनेंस की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई। इसके बाद सेवाएं सामान्य हो गईं। मेट्रो सेवाएं सुबह करीब 8.30 बजे से एक घंटे के लिए प्रभावित रहीं।