फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Memorial of martyrs of Azad Hind government to be built in Red Fort

दिल्ली: लाल किले में बनेगा आजाद हिंद सरकार के शहीदों का स्मारक

Fri, 22 Oct 2021 04:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Oct 2021 04:57 PM IST
सार

इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि शहीदों की याद में स्तंभ की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: Memorial of martyrs of Azad Hind government to be built in Red Fort
लाल किला

विस्तार

लाल किला परिसर में आजाद हिंद सरकार के शहीदों की याद में स्तंभ की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आजाद हिंद सरकार की 78वीं वर्षगांठ पर लाल किला में आयोजित समारोह में यह बातें कही।
विज्ञापन


शहीदों को सम्मान देने के लिए स्तंभ
इस दौरान आईएनए के 26 हजार सैनिकों को स्मारक बनाकर सम्मान देने की मांग की गई। मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि लाल किला परिसर में ही शहीदों को सम्मान देने के लिए स्तंभ स्थापित किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस बड़े नेता और आदर्श व्यक्ति थे। आगे भी आजाद हिंद सरकार को याद किया जाता रहेगा।
विज्ञापन


कश्मीर में पनप रहे हालात चिंताजनक
कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजिंदर पाल त्यागी ने कहा कि मौजूदा दौर में कश्मीर में पनप रहे हालात चिंताजनक हैं। सेना के जवान कम उम्र में ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं। यदि इन सैनिकों को भत्ते देकर कश्मीर में ही बसा दिया जाए तो हालात सुधर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में एक स्मारक बनवाया था
मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि नेताजी ने अपने शहीदों की याद में सिंगापुर में एक स्मारक बनवाया था, जिसे अंग्रेजों ने तोप से उड़ा दिया था। बाद में 1968 में भारतीयों ने मिलकर उस स्तंभ का दोबारा निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत शुरू से ही नेताजी से खफा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed