{"_id":"66d11b0bf04088fc3b0e5be8","slug":"delhi-mega-traffic-block-at-palwal-station-problems-will-increase-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways : पलवल स्टेशन पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉक... बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 सितंबर तक रहेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways : पलवल स्टेशन पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉक... बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 सितंबर तक रहेगी दिक्कत
Fri, 30 Aug 2024 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:36 AM IST
सार
छह सितंबर से दिल्ली-पलवल और इस रूट पर निजामुद्दीन स्टेशन से भुसावल, अहमदाबाद, मुंबई, झांसी, जबलपुर रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। रेलवे ने पलवल स्टेशन पर मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लेने जा रहा है। छह सितंबर से दिल्ली-पलवल और इस रूट पर निजामुद्दीन स्टेशन से भुसावल, अहमदाबाद, मुंबई, झांसी, जबलपुर रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
17 सितंबर के बाद ही इस रूट पर ट्रेन नियमित रूप से चलेंगी। लिहाजा अपनी ट्रेन की स्थिति पता करके ही स्टेशन पहुंचे। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से पलवल रेल रूट से चलने वाली 143 ट्रेन प्रभावित होगी। इनमें 74 से अधिक ट्रेनें छह सितंबर से अस्थायी तौर पर निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा 41 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा कई ट्रेन अपने नियत रूट पर नहीं चलेंगी। पलवल-न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से दिल्ली आसपास के लोगों की भी परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
इनमें नई दिल्ली-पलवल, गाजियाबाद-पलवल, शकुरबस्ती-पलवल, नई दिल्ली-पलवल महिला स्पेशल, आगरा कैंट-पलवल, नई दिल्ली-कोशी कलां समेत कई ट्रेन 6 सितंबर से निरस्त रहेगी। इस वजह से कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें होंगी प्रभावित
नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से लंबी दूरी की ट्रेन भी प्रभावित होगी। इनमें ज्यादातर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेन शामिल है। मुख्य रूप से गतिमान एक्सप्रेस, कोटा जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, महाराष्ट्र संपर्क क्रांति, गुजरात संपर्क क्रांति, मेवाड़ सुपर फास्ट, नई दिल्ली-आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी, पतालकोट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सोगरिया-नई दिल्ली इंटरसिटी, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-इंदौर-निजामुद्दीन, निजामुद्दीन-सिकंदराबाद समेत निजामुद्दीन-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेन निरस्त रहेगी। कई ट्रेन मार्ग में रोक कर चलाई जाएगी वहीं परिवर्तित समय और परिवर्तित मार्ग से चलेगी।