{"_id":"692fd23a0a00d0efb909b8cd","slug":"delhi-mcd-byelection-result-update-bjp-aap-congress-win-lose-details-in-hindi-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD Byelection Summary: नतीजों में उलटफेर...भाजपा को झटका, आप का कब्जा बरकरार, कांग्रेस को भी फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi MCD Byelection Summary: नतीजों में उलटफेर...भाजपा को झटका, आप का कब्जा बरकरार, कांग्रेस को भी फायदा
Wed, 03 Dec 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Dec 2025 03:33 PM IST
सार
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजों से भाजपा को झटका लगा है। 12 सीटों के आए नतीजों में भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को दो सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, आम आदमी पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। कांग्रेस भी फायदे में रही।
विज्ञापन
Delhi MCD Byelection Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीती है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल वाली पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट पर भाजपा को हराया है। आम आदमी पार्टी अपनी लाज बचाने में कामयाब रही, वह पहले की तरह तीन सीट जीत पाई। हालांकि उसकी सीटों में परिवर्तन हुआ है, जबकि कांग्रेस ने खाता खोलकर सबको चौंका दिया। मटिया महल के कद्दावर नेता शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी से बगावत करके अपने उम्मीदवार को जिताने में कामयाबी हासिल की।
एमसीडी उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा 12 में से केवल सात सीट ही जीत पाई, जबकि पहले पार्टी के पास पहले नौ सीट थीं। आम आदमी पार्टी को न नुकसान हुआ है न ही फायदा हुआ है। आप के पास पहले तीन सीटें थीं, उपचुनाव में भी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने उपचुनाव में खाता खोलकर सबको चौंका दिया है। आइए जानते हैं सबकुछ
ये रहे अंतिम परिणाम
भाजपा- 7 सीटें (सबसे बड़ी विजेता)
आम आदमी पार्टी (AAP)- 3 सीटें
कांग्रेस- 1 सीट (लंबे समय बाद MCD में खाता खोला)
शोएब इकबाल की पार्टी -1 सीट (मटिया महल वार्ड)
भाजपा की जीत
सात सीटें जीतकर भाजपा ने साफ दिखा दिया कि दिल्ली की स्थानीय राजनीति में वह अभी भी सबसे मजबूत है। उसने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई पुराने गढ़ों में सेंध लगाई।
विज्ञापन
आप ने लाज बचाई, लेकिन झटका भी लगा
संख्या के लिहाज से आप ने उतनी ही तीन सीटें जीतीं जितनी पहले थीं, यानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पुरानी तीन में से कुछ सीटें गंवाईं और नई जीतीं हैं। पार्टी को बड़ा झटका मटिया महल में लगा है, जहां पार्टी के दिग्गज नेता रहे शोएब इकबाल ने बगावत कर दी।
कांग्रेस की सरप्राइज वापसी
वर्षों बाद कांग्रेस ने MCD में एक सीट जीतकर सबको चौंका दिया है। यह उसके लिए बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है, खासकर जब उसे दिल्ली में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था।

आम आदमी पार्टी ने नारायण सीट भाजपा से छीनी है, यहां से वर्तमान विधायक उमंग बजाज 2022 में पार्षद बने थे। आप की राजन अरोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रकांता को हराया है। इन दोनों के जो बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। राजन मात्र 148 वोट से जीतीं।
आप के अनिल ने जीते
मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल ने जीत दर्ज की है, उन्होंने भाजपा के जयपाल को हराया है। दोनों के बीच 1577 वोट का अंतर रहा। मुंडका से 2022 में निर्दलीय गजेंद्र दलाल चुनाव जीते थे मगर वह भाजपा में शामिल हो गए थे और अब मुंडका से वह भाजपा के विधायक हैं। इस तरह यह सीट आम आदमी पार्टी ने भाजपा से छीनी है।

भाजपा की रोहिणी की हार
दक्षिणपुरी सीट से आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। रामस्वरूप कनौजिया ने भाजपा की रोहिणी को हराया है। दोनों के बीच 2262 वोट का अंतर है। दक्षिणपुरी सीट पहले भी आम आदमी पार्टी के पास थी।

शालीमार सीट पर भाजपा बरकरार
शालीमार बाग सीट से भाजपा जीती है। इस सीट पर अनीता जैन चुनाव लड़ रही थीं, उन्होंने आप की बबीता राणा को हराया है। 10, 101 वोटों का अंतर है। 2022 में शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता चुनाव जीती थीं।

भाजपा ने आप से छीनी चांदनी चौक सीट
चांदनी चौक सीट पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता ने आप के हर्ष शर्मा को हराया है। इन दोनों के बीच 1182 वोटों का अंतर रहा। 2022 के आम चुनाव में चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्ण दीप सिंह साहनी चुनाव जीते थे वह फिलहाल चांदनी चौक के विधायक हैं इस तरह भाजपा ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीन ली है।

भाजपा की मनीषा देवी ने आप की राजबाला को हराया
द्वारका सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस सीट से भाजपा ने मनीषा देवी को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर भरोसा जताया था, लेकिन राजबाला को हार का सामना करना पड़ा। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है। दोनों के जो बीच 9100 का अंतर रहा।

भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी विनोद नगर से जीतीं
विनोद नगर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी को टिकट दिया गया था, इन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गीता रावत को हराया है। इन दोनों के बीच 1769 वोट का अंतर रहा।

अशोक विहार सीट पर खिला कमल
अशोक विहार सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। बीना असीजा ने आम आदमी पार्टी की सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी, पहले यहां पर सीमा गोयल आगे चल रही थीं लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया। भाजपा की बीना असीजा 405 वोटों से जीती हैं। यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी तब भी कांटे के मुकाबले में वह 500 से भी कम मार्जिन से जीती थी।

ग्रेटर कैलाश में भाजपा ने आप को हराया
ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यह सीट पहले भी भाजपा के पास ही थी। आम आदमी पार्टी की अहसाना गुप्ता को हराया है। दोनों के बीच का वोटो का अंतर 4065 रहा।

भाजपा की रेखा रानी ने आप की नीतू को दी मात
ढिचाऊ कला सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से भाजपा उम्मीदवार रेखा रानी ने आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट नीतू को हराया है। इन दोनों के बीच का 5637 वोट का अंतर रहा।

कांग्रेस का खुला खाता
संगम विहार सीट जीतकर कांग्रेस का खाता खुला। कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने भाजपा उम्मीदवार शुभ रंजीत गौतम को हराया है। इन दोनों के बीच का वोटों का अंतर 3628 रहा। यह सीट भाजपा के पास थी, यहां से संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन चौधरी 2022 में पार्षद चुने गए थे।

शोएब इकबाल की पार्टी ने जीती एक सीट
आप से नाराज होकर पार्टी छोड़ने वाले शोएब इकबाल की पार्टी ने भी जीत दर्ज की है। शोएब इकबाल की मटिया महल इलाके में बादशाहत कायम है। चांदनी महल से मोहम्मद इमरान जीते हैं, उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुदस्सिर उस्मान को हराया है। इन दोनों के बीच का वोटों का अंतर 4692 रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन