फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MCD anti encroachment drive live updates in many areas bulldozer in action including Nazafgarh

बुलडोजर पर सवार एमसीडी: द्वारका में शुरू हुई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, कई इलाकों में नहीं पहुंची निगम की टीम

Wed, 11 May 2022 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 May 2022 01:37 PM IST
सार

शाहीन बाग, मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे कई इलाकों के बाद बुधवार को दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर द्वारका में चला जबकि न्यू सीलमपुर जैसे कई इलाकों में कार्रवाई होने का इंतजार है।

विज्ञापन
Delhi MCD anti encroachment drive live updates in many areas bulldozer in action including Nazafgarh
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगम क्षेत्रों में बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है। आज के अभियान में द्वारका समेत कई इलाके शामिल हैं। बता दें कि निगम 4 मई से 13 मई के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है जिसके तहत अब तक दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा निगम को शाहीन बाग में विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

लोधी कॉलोनी में नहीं चलेगा बुलडोजर

निगम का कहना है कि आज लोधी कॉलोनी में बुलडोजर नहीं चलेगा। माना जा रहा है कि यहां के लिए पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिलने के चलते ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

द्वारका में चल रहा बुलडोजर

आज दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चलना है जिसमें द्वारका भी शामिल है। दिल्ली के द्वारका में आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीलमपुर में भी होनी है कार्रवाई

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी आज बुलडोजर की कार्रवाई होनी है। इसे लेकर पूर्वी दिल्ली निगम के मेयर श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान जहांगीरपुरी से शुरू हुए थे। उसके बाद से ही लोगों की शिकायतें आने लगीं और वो अपने इलाके में सड़क बिल्कुल साफ चाहते हैं। कल हमने नंद नगरी और सुंदर नगरी में बुलडोजर की कार्रवाई की थी। आज ये अभियान सीलमपुर में चलेगा।

इन इलाकों में नहीं मिली पुलिस सुरक्षा

बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के आया नगर, घिटोरनी और अर्जन गढ़ में पुलिस फोर्स ना मिलने के कारण बुलडोजर नहीं चला है।  

मंगलवार को मंगोलपुरी व न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी में चला था बुलडोजर

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मंगोलपुरी में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां पर अवैध तरीके से बनाई गई करीब 50 दुकानों और चबूतरों को गिरा दिया गया। यहां निगम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, बसंत कुंज और रघुवीर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोजर ने कई अवैध निर्माण गिराए और एक हरा पेड़ भी उखाड़ दिया। स्थानीय विधायक अमानत उल्ला ने हरा पेड़ उखाड़ने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नंद नगरी इलाके में सड़कों पर फैले अवैध निर्माण को हटाया।

मंगोलपुरी वाई ब्लॉक में सुबह 10 बजे से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में 40 साल से अवैध तरीके से बनाई गई यहां 50 दुकानों को तोड़ा गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए थे। इस बीच पूरे इलाके की ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखी गई।

सुबह निगम की टीम मंगोलपुरी में कार्रवाई के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद करने यहां विधायक मुकेश अहलावत भी पहुंच गए। यहां भी शाहीन बाग के जैसी स्थिति बनती नजर आ रही थी। इस बीच विधायक ने निगम के कर्मचारियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जब लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं, तो बुलडोजर चलाने की क्या जरूरत थी। 

इस बीच दिल्ली पुलिस उन्हें समझाकर वापस भेजने में कामयाब रही। इलाके में निगम का बुलडोजर लगातार चलता रहा। कुछ लोग अपनी दुकानें तोड़े जाने का विरोध किया। कई महिलाएं रोती बिलखती भी दिखाई दीं। लोगों ने कहा कि वो गरीब लोग हैं, फल सब्जी बेचकर अपने परिवार का लालन पालन करते हैं। जब उनकी दुकानों को तोड़ना था, तो पहले जब वह यहां दुकानें बना रहे थे, तब उन्हें क्यों नहीं रोका गया। ज्यादातर यहां पर सब्जी बेचने के लिए बनाई गईं कच्ची-पक्की दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें कई दुकानों को कंकरीट से बनाया गया था।

शाहीन बाग के बाद न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पहुंचा बुलडोजर, उखाड़ा पेड़

शाहीन बाग में मिली नाकामयाबी के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर मंगलवार न्यू फेंड्स कॉलोनी पहुंचा। यहां की रिहायशी कालोनियों में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान मकानों के सामने बनाए गए करीब छह ढांचों को बुलडोजर ने तोड़ दिया। वहीं, अवैध होर्डिंग भी हटा दिए। इस दौरान एक मकान के सामने पेड़ को भी निगम कर्मियों ने नहीं बख्शा। हरे-भरे पेड़ को बुलडोजर ने एक बार में उखाड़ दिया। इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही।

उधर, हरा पेड़ तोड़ने का स्थानीय निवासियों के साथ विधायक अमानतउल्ला ने भी विरोध किया। विधायक ने इस बारे में स्थानीय थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसमें दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सुर्यान को पेड़ गिराने का जिम्मेदार ठहराया है। विधायक ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पुलिस से की है।

वसंत कुंज में तीन किमी सड़क अतिक्रमण मुक्त

वसंत कुंज के डी-1, डी-2 मार्केट, चर्च रोड, मसूदपुर रोड व आसपास के क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और 49 वस्तुओं को जब्त किया गया।

करीब एक किलोमीटर अतिक्रमण मुक्त हुई सड़क

पश्चिमी क्षेत्र के रघुवीर नगर में भी अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया और अवैध स्थायी व अस्थायी ढांचों को सरकारी भूमि से हटाया गया। इस कार्रवाई के तहत करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और 11 वस्तुओं व एक वाहन को जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed