फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: MBBS student dies during metabolic and bariatric surgery,

Delhi : मेटाबोलिक और बैरिएट्रिक सर्जरी के दौरान एमबीबीएस छात्र की मौत, प्राइवेट अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
सार

नागपुर निवासी छात्र के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन
Delhi: MBBS student dies during metabolic and bariatric surgery,
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश-दो के एक प्राइवेट अस्पताल में कॉस्टमेटिक सर्जरी के दौरान एमबीबीएस छात्र की मौत होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मेटाबोलिक और बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए छात्र को एनेस्थिसिया भी दिया गया था। नागपुर निवासी छात्र के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। सीआर पार्क थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से छात्र प्रेयस भीमराव मेशरम (27) के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नागपुर का रहने वाला प्रेयस फिलीपींस से एमबीबीएस करके आया था। एमबीबीएस की विदेश डिग्री होने के कारण वह भारत का लाइसेंस लेने के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनकी परीक्षा 26 मई को होनी थी। वह गौतम नगर, हौजखास में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता भीमराव एकनाथ मेशरम ने बताया कि उनके पास अस्पताल से फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। उनका बेटा पतला होने के लिए चर्बी हटाने के लिए सर्जरी करवाने आया था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जब उनका बेटा अस्पताल में अकेला था तो उसकी सर्जरी कैसे कर दी गई। उन्हें पता नहीं कि उनका बेटा अस्पताल व डॉक्टरों के संपर्क में कैसे आया। प्रेयस ने इस सर्जरी के बारे में कभी किसी को कुछ नहीं बताया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रेयस के पिता भीमराव एकनाथ मेशराम ने पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि इसमें अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतार
दक्षिण जिला पुलिस ने प्रेयस के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमसी) को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed