फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mayor's election may be held in October

MCD Mayor Election: मेयर चुनाव अक्तूबर में संभव, पांच के बाद शुरू होगी प्रक्रिया; अप्रैल माह से लंबित है चुनाव

Tue, 01 Oct 2024 07:11 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Oct 2024 07:11 AM IST
सार

एमसीडी के अनुसार, वह पांच अक्तूबर के बाद मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। वह सदन की बैठक की कार्यसूची में मेयर चुनाव कराने का प्रस्ताव शामिल करने के लिए वर्तमान मेयर के पास भेजेगी और बैठक की तिथि निर्धारित करने का आग्रह भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Mayor's election may be held in October
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर का चुनाव एमसीडी सदन की अक्तूबर माह की नियमित बैठक में होगा। इस संबंध में एमसीडी की ओर से पांच अक्तूबर सितंबर माह की स्थगित बैठक होने के बाद पहल शुरू की जाएगी। मेयर चुनाव अप्रैल माह से लंबित है। 

विज्ञापन


दरअसल तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के कारण मेयर चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का मामला लटक गया था। मगर उनके त्यागपत्र के बाद आतिशी के मुख्यमंत्री बनने पर अब एक बार फिर एमसीडी ने मेयर चुनाव कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एमसीडी के अनुसार, वह पांच अक्तूबर के बाद मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। वह सदन की बैठक की कार्यसूची में मेयर चुनाव कराने का प्रस्ताव शामिल करने के लिए वर्तमान मेयर के पास भेजेगी और बैठक की तिथि निर्धारित करने का आग्रह भी किया जाएगा। बताया जाता है कि मेयर की ओर इस दिशा में पहल न करने की स्थिति में एमसीडी उपराज्यपाल के पास दस्तक देगी। उम्मीद है कि वह वार्ड समितियों के चुनाव व सदन से स्थायी समिति के एक सदस्य के रिक्त पद चुनाव की तरह मेयर चुनाव में भी हस्तक्षेप कर सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में नामांकन पत्र दाखिल हो गए थे
इस वर्ष मेयर पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के अनुसूचित जाति के पार्षदों ने अप्रैल माह में मेयर चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होने के दौरान नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे। मगर मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से मेयर चुनाव कराने के लिए पीठासीन नियुक्त करने की फाइल उपराज्यपाल सचिवालय नहीं गई थी। इस कारण उपराज्यपाल ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करनेे सेे मना कर दिया था। उन्होंने तय प्रक्रिया के तहत फाइल भेजने और वर्तमान मेयर को चुनाव न होने के तक कामकाज देखने के निर्देश दिए थे।

आप व भाजपा के बीच मतों का कम अंतर
मेयर चुनाव में 249 चुने हुए पार्षद, दिल्ली के लोकसभा व राज्यसभा के 10 सांसद व विधानसभा अध्यक्ष की ओर से एमसीडी में मनोनीत 14 विधायक वोेट डालेंगे। एमसीडी का वार्ड रिक्त है। इन 273 वोटों में आप के पास 124 पार्षदों, राज्यसभा के तीन सांसदों और 13 विधायकों के वोेट है। 

इसके अलावा उसे एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन है। हालांकि आप से नाराज चल रही उसकी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के वोट डालने के लिए आना मुश्किल है। इस तरह आप के पास 140 वोट है। जबकि भाजपा के पास 115 पार्षदों, लोकसभा के सात सांसदों व एक विधायक का वोट है। लिहाजा उसके पास 123 वोट है। उधर कांग्रेस के नौ पार्षदों के इस बार भी चुनाव का बहिष्कार करने की संभावना है। इस तरह भाजपा जीत के आंकड़े से नौ वोट पीछे है और वह जीत के मामले में आप पार्षदों के दल बदलने या फिर क्रॉस वोट करने पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed