फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mayor Result BJP Raja Iqbal Singh became mayor of Delhi

Delhi Mayor Results: भाजपा के राजा इकबाल बने दिल्ली के मेयर, 133 मतों से जीते; कांग्रेस के खाते में महज आठ वोट

Fri, 25 Apr 2025 06:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:24 PM IST
सार

इस बार का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प रहा, क्योंकि सत्तारूढ़ आप ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया था। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार भी कर दिया था।

विज्ञापन
Delhi Mayor Result BJP Raja Iqbal Singh became mayor of Delhi
राजा इकबाल सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद व निवर्तमान नेता राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 वोट से हराया। चुनाव में 142 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें से वैध पाए गए 141 वोटों में से राजा को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनदीप सिंह को आठ वोट मिले। एक वोट अवैध करार दिया गया, यह वोट भाजपा सदस्य का बताया जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस को अपने सदस्यों की संख्या के बराबर आठ वोट प्राप्त हुए है।

विज्ञापन

भाजपा के ही जयभगवान यादव निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए। चुनाव में 120 सदस्यों ने भाग नहीं लिया। इनमें आम आदमी पार्टी के तीनों राज्यसभा सांसद, विधानसभा से एमसीडी मनोनीत तीन विधायक व 113 पार्षद और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी शामिल है। एमसीडी सदन में भाजपा के 135 सदस्य है, लेकिन उसके उम्मीदवार को 133 वोट ही मिले। दरअसल मनोज तिवारी मतदान करने नहीं आए और उसके एक सदस्य का वोट रद्द हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी ने कल तक सत्ता में रहने के बावजूद मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे थे। इसके अलावा उसने इन पदों के चुनाव का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया था। एमसीडी के इतिहास में यह पहला अवसर था जब सत्तारूढ़ दल ने मेयर व डिप्टी मेयर पद के चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उसके चुनाव में नहीं उतरने की स्थिति में कांग्रेस ने इन दोनों पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। इस सदन में इससे पहले हुए मेयर के तीन चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारे थे। मेयर चुनाव में 10 सांसदों, 14 विधायकों और 238 पार्षदों को मतदान का अधिकार था। एमसीडी में 12 वार्ड रिक्त है।

विज्ञापन

एमसीडी की सत्ता प्राप्त होने के मद्देनजर सिविक सेंटर भाजपा पार्षद दल के कार्यालय में सुबह से उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दोपहर दो बजे सदन की बैठक शुरू होने से तीन घंटे पहले ही पहुंच गए थे। इसी भाजपा के सांसद व विधायक भी बैठक से काफी पहले आए गए थे। वह सभी शाम साढ़े चार बजे राजा इकबाल के कार्यभार संभालने तक सिविक सेंटर में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed