फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mayor Election One corporator each from AAP and Congress cross-voted for BJP

Delhi Mayor Election: BJP ने लगाई AAP-कांग्रेस के खेमे में सेंध, एक-एक पार्षद ने दिया मत; निर्दलीय भी हुआ साथ

Wed, 22 Feb 2023 04:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Feb 2023 04:35 PM IST
सार

भले ही भाजपा यह चुनाव हार गई हो लेकन कांग्रेस और आप के खेमे में वह सेंधमारी करने में जरूर कामयाब हुई है। आप और कांग्रेस के एक-एक पार्षद ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की है।

विज्ञापन
Delhi Mayor Election One corporator each from AAP and Congress cross-voted for BJP
Delhi Mayor Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली को बुधवार को नया मेयर मिल गया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय को मेयर पद के चुनाव में भारी मत से जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने। उन्होंने भाजपा के कमल बागड़ी को हराया। भले ही भाजपा यह चुनाव हार गई हो लेकन कांग्रेस और आप के खेमे में वह सेंधमारी करने में जरूर कामयाब हुई है। आप और कांग्रेस के एक-एक पार्षद ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की है। वहीं, एक निर्दलीय पार्षद ने भी भाजपा को वोट दिया है। 

विज्ञापन


शैली ओबरॉय को मिले 150 वोट
आप पार्षद शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता है। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की प्रत्याशी रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं। मताधिकार वाले 266 सदस्यों ने मतदान किया। आम आदमी पार्टी के पास कुल 151 वोट थे। जिनमें 134 पर आप ने जीत दर्ज की, एक निर्दलीय, तीन राज्यसभा सांसद और 13 नामित विधायक शामिल हैं। वहीं भाजपा के पास कुल 113 वोट थे। जिनमें 105 पार्षद, सात लोकसभा सांसद और एक नामित विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 86 की हैं पार्षद शैली ओबेरॉय
आप के टिकट पर शैली ओबरॉय ने दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव लड़ा औ सफलता हासिल की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वह पहली बार पार्षद चुनी गईं और पहली बार में ही वह मेयर भी बन गईं। चुनाव आयोग के अनुसार शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed