फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi :  Mayor election may be postponed till Chief Minister remains in jail

Delhi :  मुख्यमंत्री केजरीवाल के जेल में रहने तक टल सकता है मेयर चुनाव, आर्थिक और नीतिगत काम होगा बाधित

Sun, 28 Apr 2024 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:40 AM IST
सार

पीठासीन अधिकारी नामित करने का अधिकार भले ही एलजी के पास है, लेकिन पीठासीन अधिकारी किसे नामित करना है, इसके लिए सीएम का सुझाव जरूरी है।

विज्ञापन
Delhi :  Mayor election may be postponed till Chief Minister remains in jail
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री केजरीवाल के जेल में रहने तक मेयर का चुनाव टल सकता है। पीठासीन अधिकारी नामित करने का अधिकार भले ही एलजी के पास है, लेकिन पीठासीन अधिकारी किसे नामित करना है, इसके लिए सीएम का सुझाव जरूरी है। सीएम के जेल में होने से दिल्ली के मुख्य सचिव को संबंधित फाइल एलजी कार्यालय को भेजनी पड़ी थी।

विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी नामित नहीं होने के कारण 26 अप्रैल को मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। अब मौजूदा मेयर ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेंगी। वे एमसीडी की सामान्य बैठक करती रहेंगी, लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि महत्वपूर्ण आर्थिक व नीतिगत कामकाज बाधित रहेंगे। 

विज्ञापन

इधर, निगम सचिव कार्यालय ने जानकारी दी है कि मेयर डॉ शैली ओबरॉय जब भी चाहें मेयर चुनाव की अगली तारीख दे सकती हैं। निगम सचिव कार्यालय फिर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के लिए फाइल को आगे बढ़ा देगा। ये फाइल दिल्ली के शहरी विकास विभाग के माोध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय और फिर से एलजी कार्यालय पहुंचेगी। यदि जल्द ही ये प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो मेयर प्रत्याशियों को फिर से अपना नामांकन भी नहीं भरना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed