फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mayor Election BJP made Raja Iqbal Singh the mayor candidate

Delhi Mayor Election: आप ने चुनाव से पीछे खींचे कदम, भाजपा बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार; ये हैं उम्मीदवार

Mon, 21 Apr 2025 11:38 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

दिल्ली भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को उप मेयर उम्मीदवार घोषित किया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी।

विज्ञापन
Delhi Mayor Election BJP made Raja Iqbal Singh the mayor candidate
नामांकन दाखिल करते हुए राजा इकबाल सिंह व जय भगवान यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी नगर निगम (एमसीडी) वार्षिक मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को उप मेयर पद का उम्मीदवार चुना है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।

विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि सरदार राजा इकबाल सिंह पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सही विकल्प हैं। वहीं, दो बार के पार्षद जय भगवान यादव को उप मेयर पद के लिए चुना गया है। सचदेवा ने विश्वास जताया कि दोनों नेता मिलकर दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा, 'हमारा फोकस दिल्ली की जनता के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर है न कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर।' आप की ओर से इस फैसले ने एमसीडी चुनाव की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि आप के पास वर्तमान में 142 वोटों का समर्थन है, जबकि भाजपा के पास 122 वोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन दाखिल किया
सिविक सेंटर में एमसीडी के महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह व उपमहापौर के पद पर जय भगवान यादव ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed