फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Mango festival begins in Janakpuri

Delhi : जनकपुरी में आम महोत्सव शुरू... कल तक चलेगा, आज से कई दिलचस्प प्रतियोगिताओं का भी आयोजन

Sat, 06 Jul 2024 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 04:18 AM IST
सार

यह महोत्सव 7 जुलाई तक चलेगा। शनिवार से आम खाओ-इनाम पाओ जैसी दिलचस्प प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 
 

विज्ञापन
Delhi: Mango festival begins in Janakpuri
उत्सव में विभिन्न आकार-प्रकार के आमों को खरीदा जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकपुरी दिल्ली हाट में शुक्रवार से 33वें आम महोत्सव का आगाज हो गया। पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग की प्रबंध निदेशक निहारिका राय, महाप्रबंधक मिताली नामचूम और पर्यटन विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी व आम उत्पादक मौजूद रहे। यह महोत्सव 7 जुलाई तक चलेगा। शनिवार से आम खाओ-इनाम पाओ जैसी दिलचस्प प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन 1987 से हर साल आम उत्सव का आयोजन करता है। उत्सव में अनेक प्रकार के दुर्लभ व प्रसिद्ध किस्मों के आम आते हैं। इस बार भी हुस्नआरा, रटौल, चौसा, रामकेला, केसर, हिमसागर, कलमी, आम्रपाली, फजली और हाथीझूल जैसी किस्में शामिल हैं। इसमें अंगूर से लेकर पपीते तक के आकार के आम देखे जा सकते हैं। आम महोत्सव दिल्ली में ऐसा मंच बन गया है, जहां पर छोटे-बड़े आम उत्पादक और निर्यातक एक मंच पर आते हैं और आम की विभिन्न प्रजातियों की पैदावार को बढ़ाने के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं। 
विज्ञापन


आम महोत्सव में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कर्नाटक, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्था पूसा नई दिल्ली, सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सब ट्रापिकल हार्टिकल्चर, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर, बागवानी निदेशालय सहारनपुर उत्तर प्रदेश, सोसायटी फाॅर कन्जर्वेशन ऑफ मैंगोज के कृषि वैज्ञानिकों के अलावा मलिहाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, अंबरपुर के सुप्रसिद्ध आम के किसान अपने उन्नत किस्मों के साथ शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आम व पौधे भी खरीद सकते हैं
उत्सव में विभिन्न आकार-प्रकार के आम को देखा व खरीदा जा सकता है। ताजे आम व आम से बने उत्पाद, हस्तशिल्प व हस्तकला के उत्पाद और आम के पौधे भी खरीद सकते हैं। शनिवार को आम उत्सव में महिला वर्ग के लिए आम खाओ प्रतियोगिता महत्वपूर्ण आकर्षण रहेगी। उत्सव दोपहर 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से फ्री शटल सर्विस मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed