{"_id":"5f4e2ac4609d957759506063","slug":"delhi-man-kills-his-2-roommates-after-being-pressured-to-pay-rent-arrested-in-raghubir-nagar-khyala","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के लिए दिया दबाव दो युवक ने अपने दो रूम मेट्स की कर दी निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए के लिए दिया दबाव दो युवक ने अपने दो रूम मेट्स की कर दी निर्मम हत्या
Tue, 01 Sep 2020 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर से हत्या का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। एक 23 वर्षीय शख्स ने अपने दो रूम मेट्स का इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि वह दोनों उस वक्त का किराया देने का दबाव बना रहे थे, जब वह अपने घर गया हुआ था।
विज्ञापन
दोहरी हत्या करने के बाद शकीर यूपी के अमरोहा स्थित अपने गांव चला गया लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शकीर आजम(45) और आमिर हसन(46) के साथ एक किराए के फ्लैट में रहता था।
विज्ञापन
इस फ्लैट का किराया 4000 रुपये था और आजम व आमिर इसमें 1994 से रह रहे थे। इस साल की शुरुआत में शकीर अपने गांव चला गया था और वहां चार माह रहा। वह 15 दिन पहले ही दिल्ली आया था।
विज्ञापन
जब वह अपने गांव से लौटकर आया तो उसके रूम मेट्स ने उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वह उन चार महीनों का भी किराया दे जब वह गांव में था। इसके बाद तीनों में बहस हो गई और आरोपी का कहना है कि उसके रूम मेट्स ने उसे प्रताड़ित किया। इसकी वजह से शकीर उनसे बदला लेना चाहता था।
30-31 अगस्त की रात को जब उसके रूम मेट्स सो रहे थे तो उसने उनका कत्ल कर दिया और फरार हो गया। पश्चिम दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि पुलिस को एक कॉल मिली थी और जब वह वहां पहुंचे तो आजम और आमिर की लाश उन्हें मिली।
मौके पर अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। ख्याला पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में शकीर को मुख्य आरोपी माना गया और वह फरार था। तीनों ही आसपास के इलाके में लहसुन बेचते थे।
पुलिस ने शकीर की खोज में कई टीमें लगाईं और एक टीम उसके गांव भेजी जहां से उसे गिरफ्तार किया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।