फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man going to play holi with friend beaten on way by two men then bitten by dog

बर्बरता: दोस्त के घर होली खेलने जा रहे युवक से पहले की मारपीट, फिर पकड़कर कुत्ते से कटवाया

Mon, 21 Mar 2022 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Mar 2022 09:43 AM IST
सार

पीड़ित युवक किसी तरह से जान बचाकर ललित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसका मेडिकल रिपोर्ट लेने के बाद ललित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Delhi man going to play holi with friend beaten on way by two men then bitten by dog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवक ने दो युवकों पर मारपीट करने और कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। घटना के समय युवक अपने दोस्त के घर होली खेलने जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ललित कुमार(23) सपरिवार मेन सागरपुर में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि वह 18 मार्च को मंगल बाजार इंद्रा पार्क में रहने वाले अपने दोस्त के घर होली खेलने जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवक मिले, जो उसके दोस्त को पहचानते थे। एक युवक ने बताया कि उसका दोस्त होली खेलने के लिए चला गया है। ललित का आरोप है कि एक युवक के साथ उसका कुत्ता था। उस युवक ने उसे देखते ही कुत्ते का पट्टा को खोल दिया।
विज्ञापन


यह देखकर ललित वहां से भागने लगा और अपने बचाव में एक पत्थर उठा लिया। ललित को पत्थर उठाते देख दूसरे युवक ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसके बाद कुत्ते को काटने के लिए उकसाया। उसके बाद कुत्ता उसपर टूट पड़ा और उसके शरीर पर जगह जगह काट खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से जान बचाकर ललित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसका मेडिकल रिपोर्ट लेने के बाद ललित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed