फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man arrested for kidnapping woman and asking ransom

दिल्ली: किशोरी को अगवा कर उसके परिजनों से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 02 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि 1 जून को पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया है और आरोपी पश्चिम दिल्ली में मौजूद है।

विज्ञापन
Delhi man arrested for kidnapping woman and asking ransom
दिल्ली पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने पश्चिम बंगाल से अगवा एक किशोरी को उत्तम नगर से सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर दिल्ली लाया था और फिर उसके परिवार वालों से फिरौती मांग रहा था। पुलिस ने किशोरी और अपहरणकर्ता को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि 1 जून को पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया है और आरोपी पश्चिम दिल्ली में मौजूद है। आरोपी किशोरी के परिजनों से फिरौती मांग रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जिसके जरिए पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी पंखा रोड जनकपुरी में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी मूलचंद बस्ती, दरियागंज दिल्ली निवासी आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर उत्तम नगर स्थित एक मकान से किशोरी को सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपी किशोरी के साथ पिछले दस दिन से उत्तम नगर स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था।


पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर उसे अगवा कर दिल्ली लाया था और यहां आने के बाद वह किशोरी के परिजनों से फिरौती मांग रहा था। आमिर पर दिल्ली में चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी और किशोरी को पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया है। पश्चिम बंगाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed