{"_id":"5ea6cffd8ebc3e9031064dfd","slug":"delhi-man-anuj-sharma-who-recovered-from-coronavirus-donate-plasma-on-his-wedding-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कोरोना से ठीक हुए शख्स ने शादी की सालगिरह को बनाया यादगार, दान किया प्लाज्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कोरोना से ठीक हुए शख्स ने शादी की सालगिरह को बनाया यादगार, दान किया प्लाज्मा
Mon, 27 Apr 2020 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा डोनर अनुज शर्मा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जुझने में जुटी हुई है। विश्वभर के वैज्ञानिक इस खतरनाक वायरस का इलाज ढूंढ रहे हैं या फिर इसकी वैक्सीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सब प्रयासों के बीच दिल्ली सरकार कोरोना के अति गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल कर रही है। इसके शुरुआती परिणाम काफी उत्साहजनक आए हैं, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इसे आगे करने की बात कही है। वहीं प्लाज्मा थेरेपी से देश का पहला मरीज ठीक भी हो गया है।
इस थेरेपी में सबसे अहम होते हैं प्लाज्मा डोनर। ये वो लोग होते हैं जो कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। ऐसे लोगों के रक्त से प्लाज्मा निकालकर जब संक्रमित व्यक्ति को चढ़ाया जाएगा तो उसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस इलाज में डोनर की अहम भूमिका है। ऐसे ही एक प्लाज्मा डोनर सामने आए हैं जिन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर प्लाज्मा डोनेट कर उसे यादगार बना दिया।
दिल्ली के मोतीनगर के ये शख्स हैं अनुज शर्मा, जिनकी शादी की सालगिरह 25 अप्रैल को थी। इस दौरान अनुज ने बताया कि लगभग दो-तीन दिन पहले आईएलबीएस हॉस्पिटल से डॉक्टर मीनू वाजपेई का फोन आया और उन्होने मेरी पत्नी से बात की। डॉक्टर ने कहा कि हम कोरोना बीमारी पर रिसर्च कर रहे हैं और प्लाज्मा से कुछ मरीजों का जीवन बच गया है। इसलिए कृपया आप अपना प्लाज्मा डोनेट कीजिए। इस फोन के बाद अनुज ने पत्नी को साथ लिया और पहुंच गए डॉक्टर के पास और वहां प्लाज्मा डोनेट किया।
विज्ञापन
पूरी प्रक्रिया सिर्फ 45 मिनट में संपन्न हो गई है और अनुज खुश हैं कि उनके इस दान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकेगी। सिर्फ यही नहीं अनुज अब दूसरों से भी अपील कर रहे हैं कि जो लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं वो दूसरों की मदद के लिए आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें।

#WATCH Anuj Sharma, recovered COVID19 patient from Delhi, has donated plasma for COVID19 patients. He says, "Within 45 minutes plasma donation was done. If someone's life can be saved by plasma donation then we must do it". pic.twitter.com/6Cv5A5vbYV
— ANI (@ANI) April 27, 2020