फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi makes face masks mandatory amid rise in Covid cases

दिल्ली में कोरोना: डीडीएमए का फैसला- मास्क न पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, खुले रहेंगे स्कूल

Wed, 20 Apr 2022 01:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Apr 2022 01:59 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए चर्चा की गई।

विज्ञापन
Delhi makes face masks mandatory amid rise in Covid cases
दिल्ली के सदर बाजार का एक दृश्य - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर पाबंदियों का दौर लौट आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न लगाने वालों को 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की समीक्षा बैठक में आज इस पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

नहीं बंद होंगे स्कूल, बनेगी नई एसओपी

अधिकारियों ने बताया कि डीडीएमए ने बैठक में निर्णय लिया है कि स्कूल नहीं बंद होंगे लेकिन एक नए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम) के तहत काम करेंगे। इसके बाद मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही समाजिक दूरी और अस्पताल की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा की गई। इसी तरह बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ पर भी काबू पाने के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मास्क को अनिवार्य करने को लेकर सरकार जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगी। मीटिंग में मौजूद सूत्रों का ये भी कहना है कि अधिकारियों को सामाजिक मिलन कार्यक्रमों पर भी निगरानी रखने के साथ ही टेस्टिंग में तेजी लाने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के हालात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छठी लहर की दस्तक के बाद भी जीनोम सीक्वेंसिंग तेज नहीं
कोरोना की छठी लहर दस्तक के बाद दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में तेजी नहीं आई है। राजधानी के लोकनायक और आईएलबीएस अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा है लेकिन ओमिक्रॉन लहर निकलने के बाद से यहां जांच में तेजी नहीं आई है। 


कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही
दिल्ली में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 600 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने संक्रमण प्रसार पर दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर चिंता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में बीते दो सप्ताह के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या में करीब तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है।

बहरहाल इस साल जनवरी माह के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 632 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 414 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस दौरान 14299 नमूनों की जांच में 4.42 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। जबकि सोमवार को 7.72 फीसदी नमूने संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed