{"_id":"61f39176177ee10ce06efa89","slug":"delhi-maidan-garhi-area-tent-godown-catches-fire-more-than-two-dozen-fire-brigade-on-spot-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Fri, 28 Jan 2022 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:23 PM IST
सार
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक के बाद एक दमकल की 20 गाड़ियां अब तक मौके पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मैदानगढ़ी स्थित टेंट गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक टेंट के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक के बाद एक दमकल की 20 गाड़ियां अब तक मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग किन कारणों से लगी और कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी दोनों मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव के कार्य में लगे हैं। इस वक्त पूरे इलाके में धुएं का गुबार का है। एहतियात के तौर पर इलाका खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन