फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi lord buddha memento brought from Sri lanka to get state guest post

दिल्ली: श्रीलंका से लाए जा रहे बुद्ध के स्मृति चिन्हों को राजकीय अतिथि दर्जा मिलेगा

Wed, 20 Oct 2021 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Oct 2021 11:47 AM IST
सार

श्रीलंका से 123 सदस्यीय शिष्टमंडल आ रहा है। इसमें वस्कादुआ मंदिर के वर्तमान महानायक के नेतृत्व में 12 सदस्यीय पवित्र स्मृति चिन्ह दल भी शामिल होगा, जो प्रदर्शनी के लिए बुद्ध के स्मृति चिन्ह साथ लाएंगे।

विज्ञापन
delhi lord buddha memento brought from Sri lanka to get state guest post
pm modi kushinagar - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को कुशीनगर में होने वाली यात्रा के दौरान श्रीलंका से लाए जा रहे बुद्ध के स्मृति चिन्हों के स्वागत में राजकीय अतिथि से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। प्रधानमंत्री कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकन एयरलाइन्स की उड़ान में एक सीट को बुद्ध के स्मृति चिन्हों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन


श्रीलंका से 123 सदस्यीय शिष्टमंडल आ रहा है। इसमें वस्कादुआ मंदिर के वर्तमान महानायक के नेतृत्व में 12 सदस्यीय पवित्र स्मृति चिन्ह दल भी शामिल होगा, जो प्रदर्शनी के लिए बुद्ध के स्मृति चिन्ह साथ लाएंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका में बौद्ध धर्म के सभी चार निकातों (शाखाओं) यानी असगिरिया, अमरपुरा, रामन्या, मालवट्टा के अनुनायक के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री नमल राजपक्षे के नेतृत्व में श्रीलंका सरकार के पांच मंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मृति चिन्हों की अगवानी करेंगे। इस दौरान राजकीय अतिथि से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर में अभिधम्म दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed