फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Loni will not have to incur jam

दिल्ली-लोनी जाने के लिए नहीं झेलना होगा जाम

Sat, 20 Jun 2015 08:11 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Loni will not have to incur jam

भोपुरा तिराहे पर जाम की समस्या से जल्द ही लोगों को छुटकारा मिलेगा। जीडीए ने भोपुरा तिराहे का चौड़ीकरण की योजना तैयार की है। अगले महीने तक योजना के तहत काम शुरू कर दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इसके तहत पहले चरण में सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही तिराहे के आसपास अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।

वजीराबाद रोड स्थित भोपुरा तिराहा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जीडीए ने वजीराबाद सड़क का चौड़ीकरण तो कर दिया है लेकिन तिराहे के पास आते ही सड़क संकरी हो जाती है।
विज्ञापन


सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से जाम लगता है। जाम की समस्या को देखते हुए जीडीए ने तिराहे के चौड़ीकरण की योजना तैयार की है। जिसके बाद तिराहे के पास सड़क वजीराबाद मार्ग के मुताबिक ही चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को पीछे शिफ्ट करेगा। साथ ही सड़क किनारे लगी रहेडी पटरी वालों को भी हटाया जाएगा।

जीडीए ने पोल को हटाने के लिए टेंडर भी छोड़ दिए है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि टेंडर छोड़ दिए गए है, जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

पीक आवर्स में मिलेगी राहत
वजीराबाद रोड पर दिल्ली और लोनी जाने वाले वाहन चालकों का दबाव अधिक रहता है। तिराहा कम चौड़ा होने की वजह से पीकआवर्स में जाम की समस्या बनी रहती है।

तिराहे को पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग जाता है। मार्ग चौड़ा होने पर सुबह और शाम पीक आवर्स में परेेशानी हो नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed