{"_id":"5e972ed88ebc3e774d53b537","slug":"delhi-lockdown-bike-riding-crook-dragged-police-constable-15-20-meters-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली लॉकडाउन : बाइक सवार बदमाश ने सिपाही को 15-20 मीटर घसीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली लॉकडाउन : बाइक सवार बदमाश ने सिपाही को 15-20 मीटर घसीटा, गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2020 09:27 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लॉक डाउन के दौरान भी रोहिणी जिले में काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाश झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पेट्रोलिंग के दौरान नॉर्थ रोहिणी जिले के सिपाही ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपनी बाइक से सिपाही को 15-20 मीटर तक घसीट दिया। बदमाश बाइक समेत गिरा तो उसने पिस्टल निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन जांबाज सिपाही ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान 40 वर्षीय सुरेंदर उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, पिस्टल, दो कारतूस व लूटी गई सोने की पांच चेन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूटपाट और झपटमारी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रोहिणी जिले के अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काले रंग की पल्सर बाइक सवार बदमाश इलाके में झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। सीसीटीवी कैंमरों से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इस बीच मंगलवार को नॉर्थ रोहिणी थाने में तैनात एएसआई सुरेंद्र, हवलदार मोहित व सिपाही संदीप इलाके में पेट्रोलिंग पर थे। संदीप पैदल ही आउटर रिंग रोड के पास सर्विस लेन के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहा था।
विज्ञापन
इस बीच संदीप ने दीपाली चौक की ओर से मधुबन की ओर जाते हुए काले रंग की पल्सर बाइक को आते हुए देखा। संदिग्ध लगने पर संदीप ने बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने बजाए बाइक रोकने के उसकी रफ्तार को बढ़ा दिया। संदीप ने पीछे से बाइक को पकड़ लिया। आरोपी ने संदीप को बाइक से दूर तक घसीटा। बाद में बाइक गिर गई। नीचे गिरते ही आरोपी ने पिस्टल निकाल ली।
जांबाज संदीप बिना डरे आरोपी बदमाश पर टूट पड़ा। उसने इस बीच एएसआई सुरेंदर और हवलदार मोहित भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर आरोपी काबू किया। आरोपी के पास से बरामद हुई बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसने झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल सोने की पांच चेन बरामद की। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।