फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi liquor policy Under old policy discount on liquor also end in Delhi

शौकीनों के लिए शॉकिंग खबर: दिल्ली में अब नहीं मिलेगा शराब खरीद पर ऑफर, तो खत्म हो जाएगा एक पर एक मुफ्त का खेल?

Sat, 30 Jul 2022 06:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Jul 2022 06:51 AM IST
सार

दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति लागू होने से शराब बिक्री पर मिलने वाली छूट समेत कई नियम बदल जाएंगे। एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त का ऑफर नहीं मिलेगा। एमआरपी पर ही शराब मिलेगी। नई नीति में होटलों के बार, क्लब्स और रेस्टोरेंट्स को रात तीन बजे तक खोलने की छूट दी गई थी। पुरानी नीति के तहत 11-12 बजे रात तक ही खुलेंगे। छत पर भी शराब नहीं परोस सकेंगे। शराब सेवन के लिए उम्र फिर से 25 साल हो जाएगी

विज्ञापन
Delhi liquor policy Under old policy discount on liquor also end in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली सरकार की पुरानी आबकारी नीति में सरकार की चार निगम मिलकर शराब की दुकानें चलाती थीं। सरकार ने कुछ निजी विक्रेताओं को भी लाइसेंस जारी किया था। नई आबकारी नीति 2021 के तहत निगम से शराब की बिक्री वापस लेकर पूर्णत: निजी हाथ में सौंप दी गई थी। इसके साथ ही शराब पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 वर्ष की गई। दुकान को बेहतर डिजाइन के साथ कम से कम 500 वर्ग मीटर एरिया, सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन

पुरानी नीति में छोटी सी दुकान में भी शराब की बिक्री की जा रही थी। नई नीति में महज तीन दिन ही ड्राई डे था यानी दुकानें साल में तीन दिन बंद करने की अनुमति थी। पुरानी नीति में साल में 21 दिन ड्राई डे था। नई नीति के तहत शराब बिक्री केंद्र को एमआरपी पर छूट देने की अनुमति थी। जबकि पुरानी नीति में ऐसा नहीं था। देशी व विदेशी ब्रांडों पर भी कई तरह की छूट सरकार ने दी थी। नई नीति के तहत पिंक बुथ खोलने की अनुमति दी गई थी ताकि महिलाएं शराब का सेवन कर सकें। रेस्टोरेंट व बार को शराब बिक्री केंद्र से ही शराब खरीदने की अनुमति थी। कई तरह के लाइसेंस लेने में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई नीति लागू होने से होटलों के बार, क्लब्स और रेस्टोरेंट्स को रात तीन बजे तक खोलने की छूट दी गई थी, जबकि पुरानी नीति के तहत 11-12 बजे रात तक ही खुलेंगे। छत पर भी शराब नहीं परोस सकेंगे। शराब पीने का उम्र फिर से 25 साल हो जाएगी। एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त का ऑफर नहीं मिलेगा।एमआरपी पर ही शराब मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed