फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Case CM Kejriwal appearance in Rouse Avenue Court today update

Delhi Liquor Scam: कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए CM केजरीवाल, बोले- विश्वास प्रस्ताव की वजह से खुद नहीं आ सका

Sat, 17 Feb 2024 10:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:29 AM IST
सार

Arvind Kejriwal ED Summon Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा था।

विज्ञापन
Delhi Liquor Case CM Kejriwal appearance in Rouse Avenue Court today update
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पर पेश न होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश हुए। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा है कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सत्र के चलते इस बार नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है।

विज्ञापन

बता दें कि ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सात फरवरी को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा और 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। 

पेश न होने पर ईडी पहुंची थी कोर्ट
शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम को पांच समन भेज चुकी है। लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में ईडी ने रखी थीं ये दलीलें
ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज किया, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है। इससे पहले राउज एवन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे और ईडी की ओर से दलीलें दी थीं।

विज्ञापन

इतनी बार सीएम केजरीवाल को जारी हो चुका है समन
उन्होंने कहा था कि ईडी ने केजरीवाल को अलग-अलग तारीखों पर छह बार समन जारी किया और पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हर बार समन का पालन करने में असमर्थ रहे और जानबूझ कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे में तय नियमों में केजरीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई सात फरवरी तय की थी। 

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश
आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

ईडी ने छठी बार केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है।ईडी ने उन्हें 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले भी ईडी पांच समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था।  

इन तारीखोंं पर जारी हो चुके हैं समन
ईडी ने 2 फरवरी, 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली सीएम पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed