फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lieutenant Governor VK Saxena gave instructions to officers in meeting of task force on women safety

Delhi: महिला सुरक्षा पर टास्क फोर्स की बैठक, एलजी वीके सक्सेना ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Wed, 13 Jul 2022 07:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Jul 2022 07:20 AM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा पर टास्क फोर्स की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिला सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Delhi Lieutenant Governor VK Saxena gave instructions to officers in meeting of task force on women safety
एलजी वीके सक्सेना ने अधिकारियों को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर जोर दिया है। उन्होंने कार्य बल की 17वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अधिकारियों को पहचान करने या शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल सक्सेना ने महिलाओं के प्रति पुरुषों की सामाजिक मानसिकता और बुनियादी दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने लैंगिक कार्यशालाओं और उपयुक्त रूप से संशोधित पाठ्यक्रम के माध्यम से युवा और किशोर लड़कों को संवेदनशील बनाने के अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने दिल्ली में अंधेर वाले स्थानों पर रोशनी और लाइट की समय पर मरम्मत पर जोर देते हुए कहा कि फ्लाईओवर, भवन और पौधरोपण आदि की योजना के चरण में प्रकाश व्यवस्था को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश जारी किया कि विभिन्न एजेंसियों के स्वामित्व वाली स्ट्रीट लाइट के लिए एक एकीकृत वेब पोर्टल पर काम किया जाए, जो वर्तमान में आईआईआईटी-दिल्ली द्वारा विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी जारी किए हैं। सक्सेना ने फ्लाईओवर के नीचे, पार्कों में और ऊंचे पेड़ों के नीचे रोशनी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या को हल करने का निर्देश दिया।

महिला सुरक्षा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के संबंध में, जब यह बताया गया कि दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों से निपटने के लिए कई अतिरिक्त अदालतों के लिए स्वीकृत 22 अतिरिक्त पदों में से 35 फीसदी अभी तक भरे नहीं गए हैं तो उपराज्यपाल ने कानून सचिव से उच्च न्यायालय के समन्वय से पदों को जल्द से जल्द भरने का प्रयास करने के लिए कहा। 

विशेष रूप से मेट्रो स्टेशनों से अंतिम छोर तक की यात्रा सुनिश्चित करने के संबंध में, उपराज्यपाल ने विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संचालित 1000 ई-कैब / ऑटो की प्रस्तावित योजना पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को उनकी उचित ब्रांडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed