फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi lic agent killed for 1 crore ranson, up police cop rpf jawan do conspiracy read horrific tale

एक करोड़ की फिरौती के लिए एलआईसी एजेंट की हत्या, पुलिस और आरपीएफ जवान ने ऐसे रचा पूरा षड्यंत्र

Mon, 23 Jul 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
delhi lic agent killed for 1 crore ranson, up police cop rpf jawan do conspiracy read horrific tale
एलआईसी एजेंट की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सराय रोहिल्ला से एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए एलआईसी एजेंट को अगवा कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त प्रेम कुमार (27) के रूप में हुई है। फिरौती और हत्या का पूरा षडयंत्र यूपी पुलिस के एक सिपाही व आरपीएफ के जवान ने रचा।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या की गुत्थी से पर्दा उठाते हुए आरपीएफ के जवान अजय (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रेम का शव इटावा, यूपी स्थित गंग नहर से बरामद किया है। दोनों ने शव को एक बक्से में डालकर नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पहचान छुपाने को मृतक का चेहरा कुचल दिया था। वारदात के बाद से सर्वेश फरार है। पुलिस की मानें तो सर्वेश अलीगढ़ के बन्ना देवी थाने में तैनात है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रेम कुमार अपने परिवार के साथ वेस्ट मोती बाग इलाके में रहता था। परिवार में पिता रमेश चंद्र, मां मुक्तेश्वरी देवी, बड़ा भाई राजकुमार व दो बहनें हैं। प्रेम कुमार और उसके पिता एलआईसी एजेंट थे, जबकि राजकुमार दिल्ली के एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है।

अजय पुराना क्लाइंट था, ऐसे बुलाया प्रेम को अपने घर

delhi lic agent killed for 1 crore ranson, up police cop rpf jawan do conspiracy read horrific tale
मृतक प्रेम कुमार - फोटो : अमर उजाला

अजय आरपीएफ दिल्ली स्थित सराय रोहिल्ला स्टेशन पर तैनात है और दया बस्ती स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। अजय, प्रेम कुमार का पुराना क्लाइंट था। 17 जुलाई को उसने प्रेम को कॉल किया और कहा कि यूपी पुलिस में तैनात उसके दोस्त सर्वेश को एक करोड़ की बीमा पॉलिसी करानी है।

वह जान पर खेलकर एनकाउंटर करता है, इसलिए उसे पॉलिसी जल्दी करानी है। 18 जुलाई को प्रेम दया बस्ती स्थित अजय के घर पहुंचा, जहां उसे सर्वेश भी मिला। कुछ कागजात लेने के बाद अगले दिन आने की बात हुई।

एक करोड़ की पॉलिसी को लेकर प्रेम कुमार भी काफी उत्साहित था। उसने परिवार को अजय और सर्वेश के बारे में बताकर एक करोड़ की पॉलिसी की जानकारी दी थी। 19 जुलाई को प्रेम, अजय और सर्वेश के पास पहुंचा लेकिन वापस नहीं लौटा।

इधर, उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात बेटे की गुमशुदगी इंद्रलोक पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने छानबीन की तो प्रेम की बुलेट मोटर साइकिल अजय के घर के पास से बरामद हो गई। परिजनों ने भी अजय और सर्वेश पर हत्या का शक जताया। इधर, अजय और सर्वेश के नंबर भी बंद आते रहे। 

ऐसे पकड़ा गया आरोपी अजय

delhi lic agent killed for 1 crore ranson, up police cop rpf jawan do conspiracy read horrific tale
मृतक प्रेम कुमार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अजय और सर्वेश पर शक कर उनकी तलाश शुरू की। 19 जुलाई की रात 12 बजे सर्वेश का मोबाइल ऑन हुआ। पुलिस ने सर्वेश से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह टुंडला एक शादी में अजय के साथ आया हुआ है।

अजय से बात करने पर उसने बताया कि प्रेम दिन में ही चला गया था। पुलिस ने 20 जुलाई को अजय को पूछताछ के लिए बुलाया। अजय पूछताछ में शामिल हुआ। शुरूआत में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन वह टूट गया। उसने बताया कि सर्वेश के साथ मिलकर उसने प्रेम को अगवा कर फिरौती मांगने की योजना बनाई।

पॉलिसी के बहाने उसे बुलाया। 19 जुलाई को उसे बंधक बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन भागने के चक्कर में रस्सी से उसका गला दब गया, जिससे वह मर गया। दोनों ने शव को एक लोहे के बक्से में डाला। बाद में गाड़ी से बक्सा लेकर वह इटावा चले गए।

मृतक की पहचान छिपाने को उसका चेहरा कुचल दिया तथा शव को रात के समय गंग नहर में फेंक दिया। इधर, पुलिस ने अजय की निशानदेही पर प्रेम का शव रविवार दोपहर गंग नहर इटावा से बरामद कर लिया। पुलिस सर्वेश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed