{"_id":"63ca233a73cf690a7e4332f4","slug":"delhi-lg-vk-saxena-writes-kejriwal-on-his-remark-of-who-is-lg-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"LG Vs CM: केजरीवाल ने भेजा उपराज्यपाल की चिट्ठी का जवाब, 'हमें अपना काम करने दीजिए...'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LG Vs CM: केजरीवाल ने भेजा उपराज्यपाल की चिट्ठी का जवाब, 'हमें अपना काम करने दीजिए...'
Fri, 20 Jan 2023 12:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:59 PM IST
सार
दिल्ली के उपराज्यपाल की 17 बिंदुओं वाली चिट्ठी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें जवाबी चिट्ठी लिखते हुए अपना काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिख उनके विधानसभा के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। उपराज्यपाल की चिट्ठी मिलने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी उन्हें खत लिखकर जवाब दिया है। केजरीवाल ने चिट्ठी ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज सुबह एलजी साहब का पत्र मिला। उन्हें मेरा जवाब। सर, हमें अपना काम करने दीजिए, आप दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक कीजिए ताकि कंझावला जैसा दूसरा केस फिर ना हो…'
एलजी ने केजरीवाल के 'एलजी कौन हैं?' वाले बयान पर विरोध जताते हुए 17 बिंदुओं वाली लंबी चिट्ठी लिखी है। यह बयान केजरीवाल ने उस वक्त दिया था जब वह शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोकने के फैसले का विरोध सदन में कर रहे थे।
उपराज्यपाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है कि बीते कुछ दिनों में आपने विधानसभा के अंदर और बाहर कई असत्य और आपत्तिजनक बातें कहीं हैं। जैसे कि 'एलजी कौन हैं' और 'कहां से आए हैं', ऐसे प्रश्नों का उत्तर आपको दिया जा सकता है। लेकिन मैं इसका कोई जवाब नहीं दूंगा क्योंकि यह बातचीत बहुत निचले स्तर की होगी।
विज्ञापन
इसी तरह उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा की पूरी कार्यवाही के दौरान जो कुछ भी हुआ उसे लेकर जवाब दिया है। एलजी ने राजनिवास के बाहर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से लेकर सदन में उनके खिलाफ हुई नारेबाजी आदि सब पर अपनी चिट्ठी में विस्तार से चर्चा की है।

Delhi LG VK Saxena writes to CM Arvind Kejriwal over his recent comments 'Who is LG?' in the Assembly over teachers' training in Finland pic.twitter.com/KnfBFL9rcN
— ANI (@ANI) January 20, 2023