फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG VK Saxena taunt CM Kejriwal over dirt

Delhi: 'मेरा कर्तव्य है कि मैं सरकार के सामने मुद्दे उजागर करूं...', एलजी ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार को घेरा

Wed, 06 Mar 2024 05:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना आए दिन दिल्ली सरकार के ऊपर निशाना साधते रहते हैं। स्कूल, अस्पताल और साफ-सफाई को लेकर दिल्ली सरकार को घेरते रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने गंदगी को लेकर सरकार को घेरा है। 
 

विज्ञापन
Delhi LG VK Saxena taunt CM Kejriwal over dirt
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने एक बार फिर से सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'प्रिय अरविंद केजरीवाल दिल्ली का उपराज्यपाल होने के नाते ये मेरा संवैधानिक दायित्व और कर्तव्य है कि मैं अपनी सरकार के मुख्यमंत्री के समक्ष जनता के मुद्दों को उजागर करूं तथा दिल्ली के लोगों द्वारा झेली जा रही समस्याओं की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करूं।'

विज्ञापन

 

उपराज्यपाल ने लिखा, 'यह कुछ नया नहीं है। पदभार संभालने के पहले दिन से ही आज तक मैने 650 दिनों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 1600 किमी से अधिक पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया और हमेशा आपको समस्याओं से अवगत कराता रहा। ऐसा मैं पिछ्ले डेढ़ वर्षों से करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। कल शाम इसी सिलसिले में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित कलंदर कॉलोनी जा कर वहां की नर्क से भी बदतर बदहाली देखी। सड़क के नाम पर गड्ढे, जाम पड़ी नालियां, कचरे के ढेर और बदबू के बीच रह रहे लोगों की दुर्दशा को शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिखा, 'स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां लगभग 4 हजार घरों में 35-40 हजार लोग पाशविक जिंदगी जीते हैं। इस झुग्गी बस्ती में बुनियादी जनसुविधाएं देना डीयूएसआईबी की जिम्मेदारी है, जिसके चेयरमेन आप स्वयं हैं और साफ-सफाई एमसीडी के तहत है। दोबारा कुछ हृदय-विदारक तस्वीरें संलग्न कर रहा हूं, दिल्ली की। आशा है आप इस मुद्दे पर सकारात्मकता दिखाएंगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed