{"_id":"5b439d504f1c1bb6248b5506","slug":"delhi-lg-says-cm-misinterpret-supreme-court-judgment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या कर रहे सीएम : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या कर रहे सीएम : एलजी
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
lg vs cm
उपराज्यपाल ने केजरीवाल को जवाबी पत्र लिखा है। इसमें उनका कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की व्याख्या आप गलत तरीके से कर रहे हैं। सेवा का मामला नियमित पीठ में लंबित होने से अभी उस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उपराज्यपाल ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि बिना उनके दफ्तर तक पहुंचे मुख्यमंत्री का पत्र मीडिया में सार्वजनिक कर दिया गया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने अपने पिछले पत्र का संदर्भ देते हुए लिखा है कि उस पत्र में चुनिंदा तथ्यों पर ही मुख्यमंत्री बात कर रहे हैं। उसमें कहा गया था कि वह फैसले के प्रभाव का अब तक अध्ययन कर रहे हैं। वहीं, उसमें मामले के नियमित बेंच में जाने का जिक्र था।
विज्ञापन
इसके अलावा, पिछले पत्र में उन्होंने संविधान के अनुछेद 145 के उपखंड (3) की तरफ ध्यान दिलाया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कानूनी प्रावधानों की चर्चा नहीं की है। उपराज्यपाल ने हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री का पत्र पहले उन्हें मिलना चाहिए, लेकिन वह राजनिवास पहुंचने से पहले ही सोशल व इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
