फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG approves with riders city govt's proposal to send teachers to Finland for training

Delhi: ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाएंगे सरकारी टीचर्स, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी

Sat, 04 Mar 2023 06:38 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी स्कूलों के प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Delhi LG approves with riders city govt's proposal to send teachers to Finland for training
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को फिनलैंड जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। उपराज्यपाल ने प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों की संख्या 52 से बढ़ाकर 87 करने की भी स्वीकृति दी है। दिल्ली सरकार ने दिसंबर में इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास भेजा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Delhi: कैदियों के मोबाइल इस्तेमाल को रोकेगी उच्चस्तरीय समिति, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सभी के लिए समान लाभ को ही ध्यान में रखकर प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड जाने वाले शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी करने को कहा है। उपराज्यपाल ने रेखांकित किया है कि अतीत में आयोजित विदेशी प्रशिक्षण का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय के लगभग 450 स्कूल हैं जिनमें प्राथमिक कक्षाएं हैं। प्राथमिक कक्षाओं के सभी छात्रों को एक साथ बढ़ाया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विभाग के सभी 29 प्रशासनिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व हो। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण इस प्रकार तैयार किया जाए कि ये शेष प्राथमिक प्रभारियों और शिक्षकों को प्रशिक्षित करें, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा सके और कई छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जत्थे में प्राथमिक प्रभारियों के साथ जाने वाले अधिकारियों की संख्या दो से अधिक न हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के 15 दिनों के भीतर विभाग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed