{"_id":"5edfb998b90d4010773015d7","slug":"delhi-lg-anil-baijal-calls-all-party-meeting-tells-why-he-override-delhi-government-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, संक्रमितों की संख्या और स्वास्थ्य ढांचे पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, संक्रमितों की संख्या और स्वास्थ्य ढांचे पर हुई चर्चा
Tue, 09 Jun 2020 10:02 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें संक्रमित मरीजों की संख्या, इनके इलाज के लिए स्वास्थ्य का मौजूदा ढांचा, बेड, टेस्टिंग समेत दूसरे कई मसलों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि यह बिल्कुल आवश्यक है कि सभी एजेंसियां- केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय - मिलकर इस महामारी से लड़ने के लिए काम करें। यही कारण है कि मैंने आज सभी पार्टियों की मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग को सामंजस्यपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया और उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
#WATCH It violated the Right to Equality & Right to Life, which includes Right to Health...When it comes to health care, access to universal health care is responsibility of the state: Delhi's Lt Guv on overriding Delhi govt order to admit only Delhi residents in hospitals here pic.twitter.com/EHfXc8oMrX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 9, 2020
दिल्ली सरकार के फैसले को पलटने पर उपराज्यपाल ने कहा इस फैसले से समानता के अधिकार और जीवन के अधिकार का उल्लंघन होता। जिसमें स्वास्थ्य का अधिकार भी शामिल है। जब स्वास्थ्य सेवा की बात आती है, तो सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल करना राज्य की जिम्मेदारी है।
एलजी ने भाजपा के दबाव में पलटा दिल्ली सरकार का फैसला : संजय सिंह
बैठक खत्म होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि उपराज्यपाल ने भाजपा के दबाव में दिल्ली कैबिनेट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें दिल्लीवालों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इलाज करने का प्रावधान कोरोना काल तक के लिए किया गया था। दूसरी तरफ उपराज्यपाल के पास दिल्लीवालों के इलाज के लिए कोई योजना नहीं है।
संजय सिंह ने कहा कि सभी अस्पतालों को पूरे देश के लिए खोलने पर 31 जुलाई तक दो से ढाई लाख बेड की जरूरत पड़ेगी। इतने बड़े पैमाने पर बेड का इंतजाम कहां से होगा, इसका उपराज्यपाल के पास कोई जवाब नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के फैसले को पलटवाकर भाजपा ने मान लिया है कि यूपी की योगी सरकार और हरियाणा की खट्टर सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। इसीलिए उपराज्यपाल पर दबाव डालकर दिल्ली सरकार का फैसला पलटवाया गया।