फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi least interested in donates to AAP, Maharashtra playing main roll

दिल्ली से ज्यादा 'कोई और' दे रहा AAP को चंदा

Mon, 22 Dec 2014 07:46 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi least interested in donates to AAP, Maharashtra playing  main roll

आम आदमी पार्टी इन दिनों पूरी ताकत के साथ आगामी चुनावों के लिए चंदा इकट्ठा करने में लगी है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि पार्टी को दिल्ली से उतना चंदा नहीं मिल रहा है, जितना पार्टी को उम्मीद थी। बल्कि आप को दिल्ली से ज्यादा महाराष्ट्र से चंदा मिल रहा है।

विज्ञापन


यहां तक कि पार्टी को अब तक मिले चंदे का पचास फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र से आया है। आप की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार अब तक मिले चंदे का 49.4 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र से आया है। जबकि दिल्ली का योगदान महज 28.66 फीसदी ही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक आप को चंदे के तौर पर कुल 1.29 करोड़ रुपये मिले। जिसमें 63.75 लाख महाराष्ट्र से और 37 लाख रुपये दिल्ली से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप को चंदा देने में कंजूसी कर रहे हैं दिल्ली वाले

Delhi least interested in donates to AAP, Maharashtra playing  main roll

आप की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने में आप को मिले चंदे में दिल्ली वालों का योगदान महाराष्ट्र वालों की तुलना में करीब छह गुणा कम है।

जानकारी के मुताबिक आप को अब तक मिले कुल चंदे का औसत निकाले तो, महाराष्ट्र के हर शख्स ने अब तक आप को 8709 रुपये है। जबकि औसतन एक दिल्ली वाले का योगदान महज 1402 रुपये का है।

इस मामले में आप के चंदा इकट्ठा करने वाली टीम के सदस्य अरविंद झा बताते हैं कि ऐसा हमेशा से रहा है। महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही आप के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है।

उनके मुताबिक आप की ओर से मुंबई में आयोजित की गई लंच पार्टी अब तक की सबसे सफल लंच पार्टी रही है। उसमें आप को 91 लाख रुपये मिले थे।

जहां नहीं है AAP का अस्तित्व, वहां से मिला ज्यादा चंदा

Delhi least interested in donates to AAP, Maharashtra playing  main roll

आप को पिछले 18 नवंबर से 17 नवंबर के ‌बीच मिले चंदे का 30 फीसदी हिस्सा केजरीवाल की विदेश यात्रा से मिला। वहां प्रवासी भारतीयों ने आप को करीब 54 लाख रुपये चंदा के रूप में दिया।

जबकि इस बार लोकसभा चुनावों में इकलौते प्रदेश पंजाब में चार सीटें जीतने में कामयाब रही पार्टी का चंदा में एक फीसदी से भी कम योगदान है। वहीं, कर्नाटक से पार्टी को करीब आठ फीसदी चंदा मिला है, जहां आप का अभी कोई अस्तित्व नहीं है।

जानाकरी के अनुसार पार्टी के शीर्ष दस चंदा दाताओं की राशि ही कुल चंदे की करीब 25 फीसदी है। फिलहाल आप ने अधिक से अधिक चंदा जुटाने के अपने अभियान में लगी हुई है। इसी के मद्दनजर आप को चंदा देने की न्यूनतम राशि एक रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed