फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lawyer shot dead due to old enmity

Delhi: रंजिश के चलते वकील की गोली मारकर हत्या, दोनों आरोपियों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Apr 2023 01:55 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 01:55 AM IST
सार

हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Lawyer shot dead due to old enmity
द्वारका में वकील की गोली मारकर हत्या - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के द्वारका में शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह चलते यातायात के बीच कार सवाल वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पालम की ओर भाग गए। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश की वजह से वकील को गोली मारी गई है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।


पुलिस के अनुसार, गोल्डन हाइट्स सोसाइटी, सेक्टर-12 द्वारका निवासी वीरेंद्र कुमार (53) अर्टिगा कार से घर की ओर जा रहे थे। द्वारका सेक्टर-एक की लालबत्ती के पास बाइक पर आए दो हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वीरेंद्र को दो गोली लगी। कॉलसेंटर कर्मी हरप्रीत ने उन्हें पास के मणिपाल अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन

 


अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम 4:22 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस और क्राइम टीम ने जांच की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने नमूने उठाए। वकील पर 2017 में भी रोहिणी कोर्ट के पास गोली चलाई गई थी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा के लिए दो पीएसओ मुहैया करवाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साल 2021 में सुरक्षा को हटा ली गई थी। वीरेंद्र को कुछ करीबियों से प्रॉपर्टी विवाद भी है। कई मामले अदालत में लंबित हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed