फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Last week, doctors strike led to two deaths in Safdarjung

दिल्ली: पिछले सप्ताह डॉक्टरों की हड़ताल से सफदरजंग में हुई थीं दो मौतें

Fri, 17 Dec 2021 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

डॉक्टरों की हड़ताल एक बार फिर शुरू हो गई है और इसका खामियाजा सबसे ज्यादा मरीजों को भुगतना पड़ता है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली हड़ताल के दौरान सफदरगंज में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

विज्ञापन
Delhi: Last week, doctors strike led to two deaths in Safdarjung
सफदरगंज अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के अस्पतालों में शुक्रवार से फिर डॉक्टरों की हड़ताल होने जा रही है लेकिन उससे पहले हड़ताल की वजह से मरीजों की जान पर जोखिम किस कदर बढ़ता है? इसका खुलासा सफदरजंग अस्पताल से हुआ। यहां पिछले सप्ताह डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से दो मरीजों की मौतें दर्ज की गई। इनमें से एक महिला मरीज थी।
विज्ञापन


प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया
जबकि दूसरा मरीज सड़क हादसे में घायल था जो आपातकालीन वार्ड में ही भर्ती रहा लेकिन उसे कोई देखने नहीं आया था। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार दो दिसंबर को सुभाष सड़क दुर्घटना में घायल होने के चलते मुरादाबाद से रैफर होकर दिल्ली आए थे। 
विज्ञापन


डॉक्टरों पर उपचार न करने के आरोप तक लगाए
सफदरजंग अस्पताल में आठ दिसंबर तक उन्हें उपचार नहीं मिला था। बृहस्पतिवार को उनके भाई मोहन से जब फोन पर बातचीत हुई तब उन्होंने यह जानकारी साझा करते हुए डॉक्टरों पर उपचार न करने के आरोप तक लगाए थे। उस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने भी वरिष्ठ डॉक्टरों के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का दावा किया था लेकिन मोहन का कहना है कि उनके भाई को देखने कोई नहीं आया जिसके बाद वह मरीज को लेकर अस्पताल से रवाना भी हुए लेकिन रास्ते में ही उनके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed