{"_id":"61bc53b16a2c940b7f011eb6","slug":"delhi-last-week-doctors-strike-led-to-two-deaths-in-safdarjung","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पिछले सप्ताह डॉक्टरों की हड़ताल से सफदरजंग में हुई थीं दो मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पिछले सप्ताह डॉक्टरों की हड़ताल से सफदरजंग में हुई थीं दो मौतें
Fri, 17 Dec 2021 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
डॉक्टरों की हड़ताल एक बार फिर शुरू हो गई है और इसका खामियाजा सबसे ज्यादा मरीजों को भुगतना पड़ता है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली हड़ताल के दौरान सफदरगंज में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
सफदरगंज अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के अस्पतालों में शुक्रवार से फिर डॉक्टरों की हड़ताल होने जा रही है लेकिन उससे पहले हड़ताल की वजह से मरीजों की जान पर जोखिम किस कदर बढ़ता है? इसका खुलासा सफदरजंग अस्पताल से हुआ। यहां पिछले सप्ताह डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से दो मरीजों की मौतें दर्ज की गई। इनमें से एक महिला मरीज थी।
प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया
जबकि दूसरा मरीज सड़क हादसे में घायल था जो आपातकालीन वार्ड में ही भर्ती रहा लेकिन उसे कोई देखने नहीं आया था। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार दो दिसंबर को सुभाष सड़क दुर्घटना में घायल होने के चलते मुरादाबाद से रैफर होकर दिल्ली आए थे।
डॉक्टरों पर उपचार न करने के आरोप तक लगाए
सफदरजंग अस्पताल में आठ दिसंबर तक उन्हें उपचार नहीं मिला था। बृहस्पतिवार को उनके भाई मोहन से जब फोन पर बातचीत हुई तब उन्होंने यह जानकारी साझा करते हुए डॉक्टरों पर उपचार न करने के आरोप तक लगाए थे। उस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने भी वरिष्ठ डॉक्टरों के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का दावा किया था लेकिन मोहन का कहना है कि उनके भाई को देखने कोई नहीं आया जिसके बाद वह मरीज को लेकर अस्पताल से रवाना भी हुए लेकिन रास्ते में ही उनके भाई की मौत हो गई।