फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lajpat Nagar man suffering from kidney disease found corona postive from nurse of moolchand hospital

दिल्ली : नर्स के संपर्क में आने से किडनी रोग से ग्रसित मरीज हुआ कोरोना संक्रमित, दोनोंं अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Apr 2020 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Lajpat Nagar man suffering from kidney disease found corona postive from nurse of moolchand hospital
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के लाजपत नगर से एक किडनी के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उसे यह संक्रमण मूलचंद अस्पताल की एक नर्स से लगा था जहां वह डायलिसिस कराने जाता था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को 8 अप्रैल को लाजपत नगर की आरडब्ल्यूए से एक सूचना मिली थी कि एक शख्स जो कि लाजपत नगर में रहते हैं वह कोरोना पॉजिटिव हैं।

आरडब्ल्यूए ने पुलिस को यह भी बताया कि संक्रमित व्यक्ति डॉक्टर लाल पैथ लैब पर कोरोना का टेस्ट कराने गए थे, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि संक्रमित शख्स किडनी के मरीज हैं और इलाज के लिए नियमित रूप से मूलचंद अस्पताल जाया करते थे।

विज्ञापन

यह जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मूलचंद अस्पताल पहुंची, तो वहां पता चला कि संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में डायलिसिस के लिए 31 मार्च, 2 अप्रैल, और 4 अप्रैल को गए थे, लेकिन डायलिसिस डिपार्टमेंट बंद था।

अस्पताल की एक नर्स जो बदरपुर इलाके की रहने वाली है, वह भी कोरोना से पीड़ित है, जिसके बाद नर्स को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। नर्स के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी अस्पताल से मांगी गई है और कोरोना के मरीज के घरवालों को होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed