{"_id":"694b10b497a3f5d1d20b68b6","slug":"delhi-jamia-professor-suspended-for-asking-provocative-questions-in-exam-inquiry-committee-formed-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: परीक्षा में भड़काऊ सवाल पूछने पर जामिया का प्रोफेसर निलंबित, जांच समिति गठित; पुलिस को दी जाएगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: परीक्षा में भड़काऊ सवाल पूछने पर जामिया का प्रोफेसर निलंबित, जांच समिति गठित; पुलिस को दी जाएगी शिकायत
Wed, 24 Dec 2025 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:29 AM IST
सार
जामिया प्रशासन ने कहा कि प्रश्नपत्र की विषय वस्तु को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इसे गंभीरता से लिया गया है। इसमें सोशल वर्क विभाग के प्रोफेसर की लापरवाही दिखती है।
विज्ञापन
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बीए ऑनर्स सोशल वर्क सेमेस्टर-1 परीक्षा के पेपर में भड़काऊ सवाल पूछने पर पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर वीरेंद्र बालाजी सहारे को निलंबित कर दिया गया है। जामिया प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। सोशल प्रॉब्लम इन इंडिया विषय के पेपर में पूछे गए भड़काऊ सवाल की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
जामिया प्रशासन ने कहा कि प्रश्नपत्र की विषय वस्तु को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इसे गंभीरता से लिया गया है। इसमें सोशल वर्क विभाग के प्रोफेसर की लापरवाही दिखती है। यह अनुचित कृत्य है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित की गई है। प्रोफेसर को निलंबन की अवधि के दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। वायरल प्रश्नपत्र में जो सवाल पूछा गया है, उसमें भारत में मुस्लिमों पर होने वाले अत्याचारों पर उदाहरण सहित व्याख्या करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन