{"_id":"64e544302036ccab2e0abd14","slug":"delhi-jal-board-is-increasing-public-participation-in-yamuna-cleaning-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: यमुना सफाई में जनभागीदारी बढ़ा रहा है दिल्ली जल बोर्ड, लोगों को जागरूक करने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: यमुना सफाई में जनभागीदारी बढ़ा रहा है दिल्ली जल बोर्ड, लोगों को जागरूक करने में जुटा
Wed, 23 Aug 2023 04:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Aug 2023 04:56 AM IST
सार
जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर प्रचार, सामूहिक चर्चा, प्रशिक्षण, मोहल्ला बैठक, सेल्फ हेल्प ग्रुप और महिला सशक्तिकरण एवं प्रचार सामग्री का वितरण जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यमुना सफाई अभियान से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi Jal Board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जल बोर्ड यमुना एक्शन प्लान-तीन के तहत यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटा है। बोर्ड और उससे जुड़े एनजीओ यमुना सफाई अभियान में लोगों की जन भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम चला रहे हैं।
विज्ञापन
इसी उद्देश्य के लिए लोगों को यमुना सफाई अभियान में शामिल करने और यमुना के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किए गए जनजागरण अभियान कार्यक्रम ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस कार्यक्रम के जरिए अबतक 134560 लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यमुना की सफाई अभियान को अबतक 33640 घरों तक पहुंचाने में सफलता मिली है। जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर प्रचार, सामूहिक चर्चा, प्रशिक्षण, मोहल्ला बैठक, सेल्फ हेल्प ग्रुप और महिला सशक्तिकरण एवं प्रचार सामग्री का वितरण जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यमुना सफाई अभियान से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन