फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jahangirpuri Violence Tension due to Hanuman Chalisa on the road in Old Seemapuri

जहांगीरपुरी बवाल: पुरानी सीमापुरी में सड़क पर हनुमान चालीसा से तनाव, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Mon, 18 Apr 2022 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Apr 2022 08:13 AM IST
सार

शाहदरा जिले के पुरानी सीमापुरी इलाके में कुछ हिन्दू संगठन मुस्लिम आबादी के बीच मौजूद मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे। वहां इन लोगों ने धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां भी तनाव उत्पन्न हो गया। 

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Tension due to Hanuman Chalisa on the road in Old Seemapuri
हिंसा के बाद तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के पुरानी सीमापुरी इलाके में रविवार उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोग एक मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए। मंदिर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मौजूद था। वहां इन लोगों ने धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


देखते ही देखते वहां भी तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस को खबर मिली तो जिले के वरिष्ठ अधिकारी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। लोगों को समझाकर मंदिर के भीतर भेजा गया। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। लोगों को मंदिर के आसपास जाने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ड्रोन से आसपास के एरिया पर नजर रखना शुरू की। शांतिपूर्वक पाठ पूरा हुआ और लोग वापस लौट गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे हालात में नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को पुरानी सीमापुरी इलाके में शोभा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी गई थी। पुलिस ने अनुमति प्रदान नहीं की। इसके बाद हालात सामान्य थे। लेकिन रविवार को कुछ लोग मंदिर के बाहर पहुंच गए और धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। लेकिन यहां पुलिस ने समझदारी से काम लिया और हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

पुलिस ने मंदिर के बाहर मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ को बढ़ने नहीं दिया। हनुमान चालीसा के दौरान शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम खुद मौके पर मौजूद रहे। हनुमान चालीसा करने पहुंचे लोगों का कहना था कि मंदिर में हर सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। 

इसमें कोई नई बात नहीं थी। लोग हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में शांति है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed