फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is ready, Car Free Day in capital today

दिल्ली का पहला कार फ्री डे, केजरीवाल ने भी चलाई साइकिल

Thu, 22 Oct 2015 04:16 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi is ready, Car Free Day in capital today

राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आज पहली बार दिल्ली में कार फ्री डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लाल किले से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर इसकी औपचारिक शुरुआत की।

विज्ञापन


केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्लीवालों से कहा कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमें साइकिल का इस्तेमाल बढ़ाना होगा। यह तभी संभव होगा जब हम दिल्ली की सड़कों को गाड़ियों से मुक्त करा सकें।
विज्ञापन


बता दें कि गुड़गांव के बाद आज पहली बार दिल्ली में कार फ्री डे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे तक लाल किले से इंडिया गेट तक की सड़कों को वाहनों से मुक्त रखने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार फ्री डे वाले दिन इस रूट पर कारें नहीं चलीं। हालांकि सरकार का यह भी कहना था कि किसी भी व्यक्ति पर कार से चलने पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, इस रूट से पांच घंटे तक कारों को दूर रखा गया।

रूटीन बसों के अलावा अतिरिक्त बसें

Delhi is ready, Car Free Day in capital today

आम लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रूटीन बसों के अलावा अतिरिक्त बसें चलाई गई। ऑटो यूनियन ने फ्री राइड की सुविधा दी। इसके अलावा रजिस्टर्ड ई-रिक्शा चालकों को भी बुलाया गया।


परिवहन मंत्री गोपाल राय के मुताबिक कार फ्री डे एक शुरुआत है, ताकि हम सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने के साथ लोगों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जोड़ सकें।

यह कार फ्री डे अब पूरी दिल्ली में अलग-अलग रूट पर प्रत्येक माह की 22 तारीख को मनाया जाएगा।

500 साइकिल की व्यवस्था

Delhi is ready, Car Free Day in capital today

कार फ्री डे के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने 500 साइकिल का इंतजाम किया है। इसमें 350 साइकिल लेकर आने वाले अलग-अलग साइकिलिंग करने वाले समूह से जुड़े हैं।

बाकी 150 साइकिल अलग से मंगाई गई। कार फ्री डे मनाने से उस रूट के प्रदूषण स्तर में कितनी गिरावट आएगी, सरकार इस पर भी नजर रखी गई।

इसके लिए पर्यावरण विभाग की एक टीम कार फ्री डे से पहले और सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वहां का प्रदूषण स्तर की जांच करेगा। दोनों के अंतर का आकलन करने से पता चलेगा कि कार फ्री डे मनाने कर कितना फायदा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed