दिल्ली में सुबह-शाम ठंडक: लगातार 5वें दिन न्यूनतम पारा 20°C से नीचे, दिन में गर्मी का अहसास, जानें पूर्वानुमान
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के तापमान से जुड़े आंकड़ों से भी पता चल रहा है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली नमी और ठंडी हवाओं ने सुबह-शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और दिल्लीवासियों को इस हॉट एंड कोल्ड के मौसमी खेल के लिए तैयार रहना होगा।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है। खास बात है कि सर्दी की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है।
मंगलवार लगातार पांचवां दिन था, जब 2025-26 के शीतकालीन मौसम के लिए न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी ने बुधवार को आसमान साफ रहने और सुबह के समय धुंध व कुहासा छाए रहनी की संभावना जताई।
इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग के अनुसार, 15 से 18 अक्तूबर तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम इसी तरह बना रहेगा, दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का एहसास रहेगा। रात का तापमान लगातार गिरने की संभावना है और आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा।
संबंधित वीडियो-