फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Interstate drugs gang busted, opium worth one crore recovered

Delhi : अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ की अफीम बरामद; चार गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 01:57 AM IST
सार

टीम ने इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अफीम बरामद की है। यह लोग मणिपुर से अफीम की खेप लेकर आ रहे थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Delhi : Interstate drugs gang busted, opium worth one crore recovered
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी अजय उर्फ हनुमान (45), कैलाश (27), अन्नदा राम (38) और यूपी के गोरखपुर निवासी विनोद यादव (38) के रूप में हुई है। टीम ने इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अफीम बरामद की है। यह लोग मणिपुर से अफीम की खेप लेकर आ रहे थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज सी ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को एक सूचना मिली। इसमें उक्त गिरोह के दो सक्रिय सदस्य अजय और कैलाश देर शाम को एक व्यक्ति को ड्रग्स की खेप देने के लिए सराय काले खां बस स्टॉप आएंगे। ऐसे में टीम का गठन कर क्षेत्र में जाल बिछाया और पहचाने गए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लगभग छह किलोग्राम अफीम जब्त की गई। टीम ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


आगे की जांच के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अफीम की एक और खेप गुवाहाटी से आ रही है। इसके बाद आरोपी अन्नदा राम को स्थानीय पुलिस के साथ दो जनवरी को बेलाटोला, गुवाहाटी, असम के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 8.150 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आगे की पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रक चालक विनोद कुमार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह अगले कुछ दिनों में एक और बड़ी खेप के साथ दिल्ली आएगा। ऐसे में सह-आरोपी विनोद यादव 10 जनवरी को कालिंदी कुंज से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 16.6 किलोग्राम अफीम बरामद और ट्रक जब्त कर लिया गया। अब तक लगभग 30.6 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed