फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Interstate drug network busted

Delhi : अंतरराज्यीय मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़, विदेशी महिला समेत दो महिलाएं और दो डीलर दबोचे

Wed, 20 Nov 2024 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 06:24 AM IST
सार

पुलिस ने एक विदेशी महिला, एक गुजरात की महिला समेत चार मादक पदार्थ डीलरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi : Interstate drug network busted
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के इलाकों में सक्रिय चरस/हशीश के एक अंतर-राज्यीय सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक विदेशी महिला, एक गुजरात की महिला समेत चार मादक पदार्थ डीलरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान  फ़ुज़ैल शेख, असमन बानो अंसारी, आकाश बिष्ट और विदेशी महिला चोलपोन बिष्ट को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 50 लाख रुपये की कीमत की 1347 ग्राम चरस/हशीश बरामद की गई है। इसे बाजार में मलाना क्रीम के रूप में जाना जाता है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्कोडा कार जब्त की गई।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंंह के अनुसार, दिल्ली में सक्रिय ड्रग तस्करों और सप्लायर के खिलाफ कवच अभियान जारी रखते हुए शाखा की एआरएससी टीम सूचनाएं जुटाने में काम कर रही थी। एसीपी/एआरएससी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी की टीम ने ने महाराष्ट्र के पुणे निवासी फुजैल शेख (26) को सात नवंबर को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। ये हिमाचल प्रदेश के कसोल के एक कैफे में कार्यरत था और सूरत और महाराष्ट्र में चरस की आपूर्ति में शामिल था। वह चरस की खेप के साथ दिल्ली पहुंचा था और महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर मादक पदार्थ को सूरत ले जाने वाला था। 
विज्ञापन


आरोपी फुजैल शेख ने खुलासा किया कि वह सूरत, गुजरात निवासी आसमा बानो अंसारी के लिए काम कर रहा था। आसमा को सूरत से नौ नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने सूरज, गुजरात निवासी आकाश को 16 नवंबर को सिंघु बॉर्डर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। ये हिमाचल प्रदेश से हशीश लाता है, और इसे अपनी कार के विभिन्न हिस्सों में छिपा कर सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के समय ये हिमाचल प्रदेश से कार से हशीश लेकर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेड तोड़कर भागने लगा
एसआई नितिन सिंह, एएसआई संजीव कुमार, एएसआई रामदास व हवलदार अमित कुमार टीम ने सिंघु बॉर्डर पर घेराबंदी की। जब आकाश को रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने जबरन बैरिकेड तोड़ दिया और वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे महिंद्रा पार्क गुरुद्वारा रेड लाइट, जहांगीरपुरी, दिल्ली के पास पकड़ लिया। आगे की यात्री सीट पर एक विदेशी महिला नागरिक बैठी थी। इसके बाद सूरत सिटी, गुजरात निवासी आकाश बिष्ट (31) और सूरत सिटी, गुजरात निवासी चोलपोन बिष्ट (31) को गिरफ्तार कर लिया।  चोलपोन बिष्ट  बिश्केक, किर्गिस्तान की रहने वाली है। 


बीबीए किया हुआ है
फुजैल शेख ने पुणे से बीबीए की पढ़ाई की है। वह कसोल, हिमाचल प्रदेश में एक कैफे में काम कर रहा था। असमा बानो अंसारी एक गृहिणी है। उसका परिवार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। उसका बेटा वर्तमान में मुंबई की जेल में बंद है। आकाश बिष्ट लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। उसने किर्गिस्तान की नागरिक चोलपोन से शादी की। वह उसे पारिवारिक यात्री और ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। चोलपोन बिष्ट (31 वर्ष) किर्गिस्तान की नागरिक हैं और इंटीरियर डिज़ाइन का काम करती हैं। वह 3 साल पहले भारत आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed