फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi international airport man arrested with gold worth rupees 75 lakh rupees

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये के सोने के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Dec 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
delhi international airport man arrested with gold worth rupees 75 lakh rupees
फाइल फोटो

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति करीब 75 लाख रुपये का सोना देश में तस्करी करके लाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आरोपी पंजाब का रहने वाला है। वह रविवार को दुबई से दिल्ली पहुंचा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 'उसने स्वीकार किया कि उसके पास चांदी के रंग की एक धातु की प्लेट थी। यह प्लेट सोने की थी, जिसका वजन 1.5 किलोग्राम है। इसे उसने अपने ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था और उस पर स्टीकर चिपका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और 74.78 लाख रुपये मूल्य के सोने की प्लेट को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed