{"_id":"5ecf7e8d8ebc3e902d0a9b28","slug":"delhi-instructions-on-walking-in-parks-without-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बिना मास्क पार्कों में टहलने वालों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बिना मास्क पार्कों में टहलने वालों पर शिकंजा
Thu, 28 May 2020 02:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 May 2020 02:34 PM IST
सार
- पुलिस ने पार्कों में जाकर लोगों को दी कार्रवाई की चेतावनी, मास्क भी बांटे
विज्ञापन
Morning walk
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन-4 में पार्कों को खोल दिया गया है, लेकिन अब वहां सुबह-शाम टहलने वालों की भीड़ एकत्र हो रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने बुधवार को लोधी गार्डन में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान मास्क न पहनने वालों को फटकार लगाई और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आग्रह किया। तालकटोरा गार्डन में भी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया।
लोगों से कहा कि वह सुबह 7 बजे से पहले टहलने न निकलें। पार्कों में टहलने निकल रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। इस दौरान पुलिस ने पार्क में पहुंचकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को मास्क भी बांटे। साथ ही पार्क में आए लोगों को कोरोना से कैसे बचाव किया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी।
मास्क न पहनने वाले लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि अगर उन्होंने घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क नहीं पहना तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पार्क में लोगों की भीड़ लगातार जुटने की शिकायत मिल रही थी। इसलिए वहां लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।