फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Public School Bomb Threat: Delhi’s Indian School Evacuated After Bomb Threat via Email

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल में बम की सूचना, ईमेल से मिली धमकी, पुलिस-बम स्कवॉड और स्वाट टीम मौके पर

Wed, 12 Apr 2023 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Apr 2023 02:07 PM IST
सार

Bomb threat at Delhi School : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Indian Public School Bomb Threat: Delhi’s Indian School Evacuated After Bomb Threat via Email
इंडियन स्कूल में बम की धमकी के बाद स्कूल कराया खाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित एक स्कूल को आज ईमेल के जरिए कैंपस में बम होने की सूचना मिली। इस सूचना से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन स्कूल को खाली करा लिया गया है। बम निरोधी दस्ते के बाद अब स्वाट टीम भी स्कूल पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को आज सुबह 10.49 बजे एक मेल मिला। उसके सबजेक्ट में बम की धमकी की बात लिखी थी। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है।
विज्ञापन


यह मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्कूल को खाली करा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बम शिनाख्त और निरोधी दस्ते के साथ स्कूल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त स्कूल के बाहर भीड़ जमा है और पुलिस व बम निरोधी दस्ता स्कूल की जांच कर रहा है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है। वहीं यह खबर मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं।


हालांकि बम मिलने की धमकी सच है या किसी की शरारत है यह बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed