फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi INA delhi haat will be modified in natural and modern style government nod for modification

मॉडिफिकेशन डिजाइन को दिल्ली सरकार की मंजूरी: प्राकृतिक व अत्याधुनिक खूबसूरती की पहचान बनेगा आईएनए दिल्ली हाट

Sat, 14 Jan 2023 10:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 Jan 2023 10:24 AM IST
सार

यह दिल्ली में पर्यटन का मुख्य केंद्र है और दिल्ली आने वाले पर्यटक दिल्ली हाट घूमने जरूर आते हैं। लोगों को दिल्ली हाट में भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
Delhi INA delhi haat will be modified in natural and modern style government nod for modification
दिल्ली हाट बाजार - फोटो : facebook/TheDehligraphy/

विस्तार

आईएनए दिल्ली हाट प्राकृतिक और अत्याधुनिक खूबसूरती से पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। दिल्ली सरकार ने इसके प्रस्तावित मॉडिफिकेशन डिजाइन को मंजूरी दे दी है। इसके मॉडिफिकेशन में प्राकृतिक सामानों के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा और मौजूदा स्टॉल को बांस से बनी छत के माध्यम से नया रूप दिया जाएगा। फूड कोर्ट को भी उन्नत किया जाएगा और एक शानदार इंडोर डाइनिंग एरिया तैयार किया जाएगा। इस काम को पूरा करने में 5-6 महीने का वक्त लगेगा।

विज्ञापन


मॉडिफिकेशन के बाद आईएनए दिल्ली हाट नए कलेवर में दिखेगा और बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस काम को मंजूरी देते समय उपमुख्यमंत्री व दिल्ली के शहरी विकास मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आईएनए दिल्ली हाट कल्चरल हब है और देश की साझी संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन


यह दिल्ली में पर्यटन का मुख्य केंद्र है और दिल्ली आने वाले पर्यटक दिल्ली हाट घूमने जरूर आते हैं। लोगों को दिल्ली हाट में भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली हाट का मॉडिफिकेशन करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदलाव देखने को मिलेंगे

आईएनए दिल्ली हाट की मौजूदा फ्लोरिंग को बदला जाएगा, कर्ब स्टोन व स्लेट स्टोन को बदला जाएगा। लोगों के बैठने के लिए बेंचों को अपग्रेड किया जाएगा। पत्थर की बनी जालियों के माध्यम से दीवारों को नया रूप दिया जाएगा। प्रवेश द्वार समेत पूरे हाट को सजाने के लिए आधुनिक कला का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरा दिल्ली हाट आधुनिक एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। यहां विभिन्न सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे, ताकि पर्यटक बेहतरीन यादों को साथ संजोकर ले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed